मार्च 10, 2026 7:29 अपराह्न

views 131

देश में ईंधन की कोई कमी नहीं, घबराने की जरूरत नहीं: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने आश्वासन दिया है कि देश में घरेलू उपभोक्ताओं के लिए ईंधन की कोई कमी नहीं है और इसे लेकर घबराने की जरूरत नहीं है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में, श्री पुरी ने आज कहा कि भारत विभिन्न स्रोतों और मार्गों से ईंधन का आयात लगातार जारी रखे हुए है। उन्‍होंने ...

मार्च 10, 2026 7:27 अपराह्न

views 198

दिल्ली के महापौर राजा इक़बाल सिंह ने बागवानी अपशिष्ट के संग्रहण के लिए 48 टिपर ट्रकों को हरी झंडी दिखाई

दिल्ली के महापौर राजा इक़बाल सिंह ने आज दिल्ली नगर निगम मुख्यालय में बागवानी अपशिष्ट के संग्रहण के लिए 48 टिपर ट्रकों को हरी झंडी दिखाई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इन नए वाहनों की तैनाती से दिल्ली में बागवानी कचरे के संग्रहण और परिवहन की व्यवस्था को मजबूती मिलेगी तथा स्वच्छता व्यवस्था और अधिक बेहतर ह...

मार्च 10, 2026 6:23 अपराह्न

views 38

मेडागास्कर में सैन्य शासक कर्नल माइकल रैंड्रियानिरीना ने प्रधानमंत्री और मंत्रिमंडल को बर्खास्त किया

मेडागास्कर के सैन्य शासक कर्नल माइकल रैंड्रियानिरीना ने प्रधानमंत्री और पूरे मंत्रिमंडल को बर्खास्त कर सरकार भंग कर दी है। सरकार ने अपना कामकाज बंद कर दिया है और संवैधानिक प्रावधानों के अनुसार एक नए प्रधानमंत्री की नियुक्ति की जाएगी। इस फैसले का कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया गया है। रैंड्रियानिरीना ने पि...

मार्च 10, 2026 6:22 अपराह्न

views 113

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने चिकित्सा क्षेत्र में महिलाओं की भूमिका की सराहना की

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज सर गंगाराम अस्पताल द्वारा आयोजित चिकित्‍सा क्षेत्र में महिला की भागीदारी कार्यक्रम में भाग लिया। श्रीमती गुप्ता ने कहा कि महिलाओं को प्रोत्साहित करने और उन्हें आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करने में इस संस्थान की भूमिका सराहनीय र...

मार्च 10, 2026 6:21 अपराह्न

views 39

ऊर्जा संकट के बीच थाईलैंड सरकार ने अधिकारियों को घर से काम करने का निर्देश दिया

मध्य पूर्व में संघर्ष के बीच थाईलैंड में ऊर्जा की भारी कमी को देखते हुए सरकार ने अधिकारियों को ऊर्जा संरक्षण का आदेश दिया है। प्रधानमंत्री अनुतिन चर्नविराकुल ने सरकारी कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से घर से काम करने का निर्देश दिया है। हालांकि सार्वजनिक सेवाएं प्रदान करने वाले अधिकारियों को छूट दी गई...

मार्च 10, 2026 6:08 अपराह्न

views 38

राज्यसभा में ग्रामीण विकास मंत्रालय के कामकाज पर चर्चा शुरू

राज्यसभा में ग्रामीण विकास मंत्रालय के कामकाज पर चर्चा शुरू हो गई है। चर्चा की शुरुआत करते हुए भाजपा सांसद के. लक्ष्मण ने कहा कि विकसित भारत जी राम जी विधेयक ने ग्रामीण लोगों के जीवन स्तर में सुधार किया है। उन्होंने इस योजना की पारदर्शिता की सराहना की। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत सरका...

मार्च 10, 2026 5:06 अपराह्न

views 62

भारत ने मोज़ाम्बिक के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में खाद्य और चिकित्सा सहायता पहुंचाई

भारत ने मोज़ाम्बिक के मध्य और दक्षिणी प्रांतों में विनाशकारी बाढ़ के बाद लोगों की सहायता के लिए बहुआयामी प्रयास किए हैं। विदेश मंत्रालय ने बताया कि मानवीय सहायता और आपदा राहत प्रयासों के अंतर्गत तत्काल खाद्य सहायता के रूप में 500 मीट्रिक टन चावल और नौसेना के एक जहाज से 10 मीट्रिक टन आवश्यक राहत सामग...

मार्च 10, 2026 5:04 अपराह्न

views 66

भारतीय रेलवे ने 765 करोड़ रुपये से अधिक की अवसंरचना व तकनीकी परियोजनाओं को मंजूरी दी

भारतीय रेलवे ने पूर्वी तट, दक्षिण मध्य और पश्चिमी रेलवे क्षेत्रों में 765 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से कई अवसंरचना और प्रौद्योगिकी उन्नयन परियोजनाओं को मंजूरी दी है। पूर्वी तट रेलवे के दुव्वाडा-विशाखापत्तनम-विजयनगरम खंड पर इलेक्ट्रिक ट्रैक्शन प्रणाली को उन्नत करने के लिए 318 करोड़ रुपये से अधिक की...

मार्च 10, 2026 4:46 अपराह्न

views 43

पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनावों में मतदाताओं को डराने-धमकाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी : मुख्य निर्वाचन आयुक्त

पश्चिम बंगाल में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में मतदाताओं को डराने-धमकाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कोलकाता में उन्होंने कहा कि आयोग चुनाव पूर्व या चुनाव पश्चात किसी भी प्रकार की हिंसा बर्दाश्त नहीं करेगा। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने कहा कि विशेष गह...

मार्च 10, 2026 4:44 अपराह्न

views 175

वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने नव विकास बैंक की अध्यक्ष दिलमा रूसेफ से मुलाकात की

वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने आज नई दिल्ली में नव विकास बैंक की अध्यक्ष दिलमा रूसेफ से मुलाकात की। बैठक के दौरान दोनों पक्षों ने निजी पूंजी जुटाने के लिए भारत के निजी क्षेत्र और एनडीबी के बीच गहन सहयोग पर चर्चा की। साथ ही बैंक के विकास और प्रतिस्पर्धा में बने रहने की आवश्यकता पर भी बल दिया। वित्त...