मार्च 11, 2026 1:49 अपराह्न

views 32

प्रधानमंत्री मोदी का तमिलनाडु दौरा, कई परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली का दौरा करेंगे और विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। वे लगभग 5 हजार 650 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे। बाद में प्रधानमंत्री का तमिलनाडु में एनडीए द्वारा आयोजित एक रैली को भी संबोधित करने का कार्यक्रम है।

मार्च 11, 2026 2:32 अपराह्न

views 188

12 वर्षों से कोमा में रहने वाले व्‍यक्ति को सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने दी निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने पहली बार 32 वर्षीय एक व्यक्ति को निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति दी है। न्‍यायालय ने पिछले 12 वर्षों से अधिक समय से कोमा में रहने वाले व्‍यक्ति के कृत्रिम जीवन रक्षक यंत्र को हटाने की अनुमति दे दी है। निष्क्रिय इच्छामृत्यु किसी मरीज को जानबूझकर मरने देने की प्रक्रिया है, जिसमे...

मार्च 11, 2026 2:30 अपराह्न

views 157

छत्तीसगढ़ सरकार ने धार्मिक स्वतंत्रता विधेयक 2026 के मसौदे को दी मंजूरी

छत्तीसगढ़ सरकार ने धार्मिक स्वतंत्रता विधेयक, 2026 के मसौदे को मंजूरी दे दी है। यह निर्णय कल शाम रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साई की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल बैठक में लिया गया। प्रस्तावित विधेयक का उद्देश्य राज्य में बलपूर्वक, प्रलोभन, धोखाधड़ी, अनुचित प्रभाव या गलत बयानी के माध्यम से किए ज...

मार्च 11, 2026 1:40 अपराह्न

views 23

पर्यटन मंत्री गजेन्‍द्र सिंह शेखावत ने कोरिया की सांसद जेवोन किम से की मुलाकात

पर्यटन मंत्री गजेन्‍द्र सिंह शेखावत ने आज कोरिया की नेशनल एसेम्‍बली की सांसद जेवोन किम के साथ मुलाकात की। सोशल मीडिया पोस्‍ट में श्री सिंह ने बताया कि उन्‍होंने संस्‍कृति, फिल्‍म, रचनात्‍मक उद्योग और पर्यटन में सहयोग को सशक्‍त बनाने पर सकारात्‍मक चर्चा की। उन्‍होंने कहा कि भारत में कोरिया की संस्‍कृ...

मार्च 11, 2026 1:51 अपराह्न

views 101

जल महोत्‍सव 2026 में शामिल हुईं राष्‍ट्रपति मुर्मु, कहा जल संरक्षण प्रत्‍येक नागरिक का कर्तव्‍य

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि जल संरक्षण प्रत्‍येक नागरिक का कर्तव्‍य है। नई दिल्‍ली में जारी जल महोत्‍सव 2026 के हिस्‍से के रूप में एक राष्‍ट्रीय कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्‍ट्रपति ने राष्‍ट्र से जल के साथ एक अमूल्‍य खजाने की तरह व्‍यवहार करने का आग्रह किया। उन्‍होंने जल को आने वाली प...

मार्च 11, 2026 1:31 अपराह्न

views 40

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, देश में स्वचालित ट्रेन सुरक्षा प्रणाली-कवच पर तेजी से हो रहा काम

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि देश में स्वचालित ट्रेन सुरक्षा प्रणाली- कवच पर तेजी से काम चल रहा है। आज लोकसभा में पूरक प्रश्नों का उत्तर देते हुए श्री वैष्णव ने कहा कि कवच एक जटिल प्रणाली है जिसमें पांच उप-प्रणालियाँ हैं। उन्होंने बताया कि 8 हजार 570 किलोमीटर में ऑप्टिकल फाइबर केबल बिछाई जा ...

मार्च 11, 2026 1:26 अपराह्न

views 39

श्रीलंकाई अदालत ने आईआरआईएस डेना हमले में मरने वाले नौसैनिकों के शवों को ईरान को सौंपने का निर्देश दिया

श्रीलंका की एक अदालत ने अधिकारियों को दक्षिणी तट पर ईरान के युद्धपोत आईआरआईएस डेना के 84 नौसैनिकों के शवों को ईरान को सौंपने का निर्देश दिया है। यह युद्धपोत अमरीका के हमले में डूब गया था। गॉल पुलिस के आग्रह के बाद चीफ मजिस्‍ट्रेट ने ईरान के दूतावास के अधिकारियों को शवों को सौंपने का आदेश नेशनल हॉस्प...

मार्च 11, 2026 1:22 अपराह्न

views 39

पश्चिम एशिया संघर्ष: अमरीकी नौसेना ने ईरान के सोलह जहाज डुबोए, ईरान का जवाबी हमला जारी

पश्चिम एशिया में नई सैन्य कार्रवाई के कारण संघर्ष तेज हो गया है। अमरीका की केंद्रीय कमान ने कहा है कि नौसेना ने ईरान के सोलह जहाजों को नष्ट कर दिया है। माना जा रहा है कि ये जहाज होर्मुज जलडमरूमध्य के पास नौसैनिक खदानें बिछाने में शामिल थे। अमरीका के अधिकारियों के अनुसार यह कार्रवाई उस खुफिया जानकारी...

मार्च 11, 2026 1:07 अपराह्न

views 321

22 वर्ष बाद अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा भारत

भारत 22 वर्ष बाद पहली बार शीर्ष अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा। दिल्ली को 2027 में एशिया कप के दूसरे चरण की मेजबानी सौंपी गई है। वर्ष 2005 में आखिरी बार दिल्ली में एशियाई तीरंदाजी चैंपियनशिप के दौरान अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया था। विश्‍व तीरंदाजी एशिया के अ...

मार्च 11, 2026 1:03 अपराह्न

views 27

देश में तेल का पर्याप्त भंडार: भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल

भाजपा सांसद और अखिल भारतीय व्यापारी संघ (ऑल इंडिया ट्रेडर्स कन्फेडरेशन) के महासचिव प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि देश में तेल का पर्याप्त भंडार है। संसद के बाहर श्री खंडेलवाल ने कहा कि कन्फेडरेशन ने विभिन्न संगठनों को दैनिक आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सौंपी है। श्री खंडेलवाल न...