मार्च 12, 2026 11:39 पूर्वाह्न

views 34

अरुणाचल प्रदेश और असम के बीच अंतरराज्यीय सीमा का सर्वेक्षण और सीमांकन करने की प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से शुरू

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश और असम के बीच अंतरराज्यीय सीमा का सर्वेक्षण और सीमांकन करने की प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से शुरू हो गई है। राज्‍य विधानसभा में भाजपा विधायक वांगलिन लोवांगडोंग के लिखित प्रश्न का उत्तर देते हुए मुख्यमंत्री खांडू ने कहा कि पाक्के-केसांग ज...

मार्च 12, 2026 10:51 पूर्वाह्न

views 32

मणिपुर: तंगखुल के नागरिक संगठनों ने 21 लोगों को अज्ञात बदमाशों के कब्‍जे से छुड़ाया

मणिपुर में तंगखुल के नागरिक संगठनों ने 21 लोगों को अज्ञात बदमाशों के कब्‍जे से छुड़ा लिया है। इनमें पांच महिलाएं और 16 पुरुष हैं। बाद में उन्हें उनके परिवारों को सौंप दिया गया। हालांकि, बदमाशों से अब तक दो वाहन और 21 लोगों के मोबाइल नहीं मिले हैं। कल सुबह मणिपुर के उखरुल जिले के शांगकाई कुकी गांव मे...

मार्च 12, 2026 11:41 पूर्वाह्न

views 49

विश्व गुर्दा दिवस: स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने गुर्दे की बीमारियों की शीघ्र पहचान और रोकथाम पर बल दिया

आज विश्व गुर्दा दिवस है। इस अवसर पर स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने गुर्दे को स्‍वस्‍थ रखने और उससे संबंधित बीमारियों की शीघ्र पहचान तथा रोकथाम के लिए जागरूकता बढ़ाने पर बल दिया। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने स्वास्...

मार्च 12, 2026 10:14 पूर्वाह्न

views 40

भारत ने लेबनान में संयुक्त राष्ट्र के शांति सैनिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की

भारत ने लेबनान में संयुक्त राष्ट्र के शांति सैनिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की है, जो  ईरान युद्ध के बाद इस्राएल और हिज़्बुल्लाह के बीच बढ़ते टकराव के बीच तैनात हैं। भारत और 29 अन्य देशों द्वारा जारी एक संयुक्त बयान में कहा गया है कि शांति सैनिकों को किसी भी प्रकार के हमले या धमकी का निशान...

मार्च 12, 2026 11:37 पूर्वाह्न

views 40

महात्‍मा गांधी सहित डांडी मार्च में शामिल हुए सभी स्‍वतंत्रता सेनानियों को उपराष्‍ट्रपति ने अर्पित की श्रृद्धांजलि

उपराष्‍ट्रपति सी.पी. राधाकृष्‍णन ने आज ऐतिहासिक डांडी मार्च में भागीदारी करने वाले महात्‍मा गांधी और सभी बहादुर स्‍वतंत्रता सेनानियों को श्रृद्धांजलि अर्पित की। एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में श्री राधाकृष्‍णन ने कहा कि डांडी सत्‍याग्रह महात्‍मा गांधी के नेतृत्‍व में 1930 में आज ही के दिन शुरू हुआ था। यह ...

मार्च 12, 2026 9:15 पूर्वाह्न

views 49

नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला पर जानलेवा हमला, सुरक्षित बताए गए

नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला पर कल रात एक जानलेवा हमला हुआ। जिसमें में वह बाल-बाल बच गए हैं। शादी समारोह से बाहर निकलते समय पीछे से एक हमलावार ने उनपर गोली चलाई। घटना के समय उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के सलाहकार नासिर ...

मार्च 12, 2026 9:07 पूर्वाह्न

views 49

बांग्लादेश की 13वीं जातीय संसद का पहला सत्र ढाका के जातीय संसद भवन में आज होगा शुरू

बांग्लादेश की 13वीं जातीय संसद का पहला सत्र ढाका के जातीय संसद भवन में आज शुरू होगा। यह सत्र नवनिर्वाचित सदन की विधाई गतिविधियों की शुरूआत को दर्शाता है। सत्र सुबह 11 बजे शुरू होगा। राष्ट्रपति प्रारंभिक बैठक में पारंपरिक संबोधन भी देंगे। उद्घाटन सत्र के पहले बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी-बीएनपी की संस...

मार्च 12, 2026 8:35 पूर्वाह्न

views 59

विदेश राज्यमंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने चिली के वाल्पारेसो में नवनिर्वाचित राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व किया

विदेश राज्यमंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने कल चिली के वाल्पारेसो में नवनिर्वाचित राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व किया। एक सोशल मीडिया पोस्ट में इस अवसर पर श्री सिंह ने चिली के लोगों को बधाई दी। उन्होंने इसे देश के लोकतंत्र के लिए महत्वपूर्ण क्षण बताया। श्री सिंह ने कहा कि भारत सा...

मार्च 12, 2026 9:16 पूर्वाह्न

views 44

खाड़ी सहयोग परिषद देशों ने 954 से अधिक ईरानी मिसाइलें और 2,500 ड्रोन मार गिराए: जमाल फारिस अलरोवाई

संयुक्त राष्ट्र में बहरीन के स्थाई प्रतिनिधि  ने कहा है कि खाड़ी सहयोग परिषद-जीसीसी के देशों ने सम्मिलित रूप से 954 से अधिक ईरानी मिसाइलों, 2 हजार 500 ड्रोन और 17 विमानों को मार गिराया है। उन्होंने कहा कि 6 सदस्यीय जीसीसी पर हमले व्यापार और समुद्री मार्गों को बाधित कर रहे हैं। इन हमलों का क्षेत्रीय ...

मार्च 12, 2026 8:32 पूर्वाह्न

views 489

सर्वोच्च न्यायालय ने पहली बार निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति देते हुए गरिमापूर्ण मृत्यु के मौलिक अधिकार को मान्यता दी

सर्वोच्च न्यायालय ने पहली बार निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति देते हुए गरिमापूर्ण मृत्यु के मौलिक अधिकार को मान्यता दी है। न्यायमूर्ति जेबी पारदीवाला और न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन की पीठ ने कल एक 32 वर्षीय व्यक्ति के लिए जीवन रक्षक उपकरण हटाने की अनुमति दी। वे इमारत से गिरने के बाद पिछले 13 वर्षों स...