मार्च 12, 2026 2:16 अपराह्न

views 32

ईरान के खिलाफ ऑपरेशन एपिक फ्यूरी का 13वां दिन, खाड़ी क्षेत्र में तनाव

अमरीका और इजराइल के ईरान के खिलाफ शुरू किए गए एक बड़े संयुक्त सैन्य अभियान ऑपरेशन एपिक फ्यूरी के 13वें दिन खाड़ी क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है। आज सुबह दुबई क्रीक हार्बर के पास एक इमारत पर ड्रोन से हमला किया गया। हमले में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

मार्च 12, 2026 2:36 अपराह्न

views 143

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी कल असम के गुवाहाटी से पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त जारी करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी कल असम के गुवाहाटी से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी करेंगे। कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज नई दिल्ली में संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण के माध्यम से लगभग 9 करोड़ 32 लाख किसानों के ...

मार्च 12, 2026 2:37 अपराह्न

views 43

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा -उन्होंने हमेशा यह सुनिश्चित किया है कि सदन की कार्यवाही निष्पक्षता, अनुशासन और नियमों के अनुसार संचालित हो

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा है कि उन्होंने हमेशा यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया है कि सदन की कार्यवाही निष्पक्षता, अनुशासन, संतुलन और नियमों के अनुसार संचालित हो। विपक्ष द्वारा उनके निष्कासन की मांग वाले प्रस्ताव पर बयान देते हुए श्री बिरला ने कहा कि उन्होंने सभी के साथ सहयोग और सद्भाव बनाए रखत...

मार्च 12, 2026 2:10 अपराह्न

views 129

प्रधानमंत्री मोदी कल से असम के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे; विकास परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन और शिलान्यास

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी कल से असम के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्‍न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री, कल दोपहर में कोकराझार में विकास परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे और आधारशिला रखेंगे। श्री मोदी, बोडो प्रादेशिक क्षेत्र में रेलवे कोच मरम्मत कारखाने और छ...

मार्च 12, 2026 2:07 अपराह्न

views 17

आंध्र प्रदेश: आचार्य नागार्जुन विश्वविद्यालय में वायु सेना की अग्निवीर वायु भर्ती रैली, बड़ी संख्या में उम्मीदवार शामिल

आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले के आचार्य नागार्जुन विश्वविद्यालय में आज वायु सेना की अग्निवीर वायु भर्ती रैली में आंध्र प्रदेश और तेलंगाना से बड़ी संख्या में उम्मीदवारों ने भाग लिया। मीडिया से बातचीत में केंद्रीय वायुसैनिक चयन बोर्ड के अध्यक्ष, ग्रुप कैप्टन नवीन कुमार छब्बा ने कहा कि यह रैली युवाओं को ...

मार्च 12, 2026 2:03 अपराह्न

views 29

प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत वर्ष 2024-25 में हिमाचल प्रदेश में 86 हज़ार 93 मरीजों का इलाज हुआ

प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत वर्ष 2024-25 के दौरान हिमाचल प्रदेश में कुल 86 हज़ार 93 मरीजों का इलाज किया गया। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री, प्रताप राव जाधव ने राज्यसभा सांसद, इंदु बाला गोस्वामी के एक प्रश्न के उत्तर में संसद में बताया कि वर्ष 2024-25 के दौरान प्रधानमंत्री जन आर...

मार्च 12, 2026 1:44 अपराह्न

views 65

बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष नंद किशोर यादव कल नागालैंड के 23वें राज्यपाल के रूप में लेंगे शपथ

बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष, नंद किशोर यादव कल नागालैंड के 23वें राज्यपाल के रूप में शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह कोहिमा स्थित लोक भवन में आयोजित किया जाएगा। श्री यादव ने बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकारों में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण तथा पर्यटन मंत्री सहित कई महत्वपूर्ण ...

मार्च 12, 2026 1:26 अपराह्न

views 51

शुभमन गिल को बीसीसीआई के वार्षिक पुरस्कार समारोह में क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना जा सकता है

टेस्ट और एकदिवसीय क्रिकेट कप्तान शुभमन गिल को रविवार को नई दिल्ली में बीसीसीआई के वार्षिक पुरस्कार समारोह में क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना जा सकता है। गिल को टी-ट्वेंटी विश्‍व कप जीतने वाली भारतीय टीम में नहीं चुना गया था, लेकिन उन्होंने अन्‍य प्रारूपों में शानदार प्रदर्शन किया। पूर्व कोच राहुल द्रविड़ को...

मार्च 12, 2026 1:22 अपराह्न

views 28

निर्वाचन आयोग का तीन सदस्यीय दल ने धर्मनगर जिला प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की

निर्वाचन आयोग का तीन सदस्यीय दल ने आज उत्तरी त्रिपुरा जिले के धर्मनगर जिला प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें राज्य चुनाव विभाग के अधिकारी भी उपस्थित थे। दल ने निर्वाचन क्षेत्र में उपचुनाव के लिए की जा रही आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने दिव्यांगजनों सहित मतदाताओं क...

मार्च 12, 2026 1:36 अपराह्न

views 34

चीन में भारत के महावाणिज्यदूत प्रतीक माथुर ने और एंट ग्रुप की उपाध्यक्ष से मुलाकात की

चीन के शंघाई में भारतीय वाणिज्य दूतावास के महावाणिज्यदूत, प्रतीक माथुर ने आज एंट ग्रुप की उपाध्यक्ष और वैश्विक तथा रणनीतिक मामलों की प्रमुख, कैरी सुएन से मुलाकात की। एंट ग्रुप, स्वास्थ्य सेवा, पर्यावरण और ऊर्जा संरक्षण तथा वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में चीन की अग्रणी कंपनियों में से एक है। भारतीय वाण...