मार्च 14, 2026 12:41 अपराह्न

views 21

चेन्नई से लाए गए दो दरियाई घोड़ों को जम्मू रेलवे स्टेशन पर सुरक्षित पहुंचाया गया

जम्मू-कश्मीर वन्यजीव संरक्षण विभाग और भारतीय रेल ने प्रभावी समन्वय का एक और सफल उदाहरण पेश करते हुए, चेन्नई से लाए गए दो दरियाई घोड़ों को जम्मू रेलवे स्टेशन पर सुरक्षित पहुंचाया है। दोनों दरियाई घोड़ों को जम्मू चिड़ियाघर भेज दिया गया। अब जम्मू चिड़ियाघर के आकर्षण में वृद्धि होने और क्षेत्र में पर्यट...

मार्च 14, 2026 12:40 अपराह्न

views 27

नवरात्रि के चलते नई दिल्ली और कटरा के बीच विशेष रेल गाड़ी के संचालन की अवधि बढ़ाई गई

उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल ने नई दिल्ली से श्री माता वैष्णो देवी कटरा के लिए विशेष आरक्षित रेल गाड़ी के संचालन की अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया है। यह निर्णय चैत्र नवरात्रि के शुभ अवसर पर श्री माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए लिया गया है। &n...

मार्च 14, 2026 12:35 अपराह्न

views 19

जम्मू-कश्मीर: सभी यात्री वाहनों के किराए में की गई 18 प्रतिशत की वृद्धि

जम्मू-कश्मीर में सभी यात्री वाहनों के किराए में 18 प्रतिशत की वृद्धि कर दी गई है। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की अध्यक्षता में कल मंत्रिमंडल की बैठक में यह निर्णय लिया गया। ई-रिक्शा किराया भी 15 रुपये प्रति किलोमीटर तथा ई-ऑटो का किराया पहले किलोमीटर के लिए 25 रुपये और उसके बाद 20 रुपये प्रतिकिलो मीटर ...

मार्च 14, 2026 12:31 अपराह्न

views 86

एफआईएच महिला हॉकी विश्व कप 2026: भारत और इंग्लैड के बीच आज होगा फाइनल मुकाबला

एफआईएच महिला हॉकी विश्व कप 2026 के फाइनल मुकाबले में आज भारत और इंग्लैड आमने-सामने होंगे। मैच, हैदराबाद में शाम 7.30 बजे से शुरू होगा। कल सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने इटली को 1-0 से हराकर एफआईएच महिला हॉकी विश्व कप क्वालीफायर 2026 के फाइनल में जगह बनाई थी।

मार्च 14, 2026 12:26 अपराह्न

views 25

जम्मू-कश्मीर सरकार ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की नियुक्ति के नियमों की समीक्षा के लिए उच्च स्तरीय समिति गठित की

जम्मू-कश्मीर सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की नियुक्ति से सम्‍बंधित नियमों की समीक्षा करने का निर्णय लिया है। इस प्रक्रिया को शुरू करने के लिए सरकार ने वित्त विभाग के प्रशासनिक सचिव की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है। समिति न्यूनतम और अधिकतम योग्यता मा...

मार्च 14, 2026 12:22 अपराह्न

views 115

राज्यसभा चुनाव से पहले हरियाणा कांग्रेस ने अपने 31 विधायकों को शिमला भेजा

राज्यसभा चुनाव से पहले हरियाणा में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। दल-बदल और विधायकों की खरीद-फरोख्त की आशंकाओं के बीच हरियाणा कांग्रेस ने अपने 31 विधायकों को शिमला भेजा है। उन्हें एक निजी होटल में ठहराया गया है। हिमाचल प्रदेश सरकार ने उनकी सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं और होटल के बाहर पुल...

मार्च 14, 2026 12:21 अपराह्न

views 37

ईरानी नागरिकों के आगमन पर उनके लिए वीज़ा जारी नहीं करेगा नेपाल

नेपाल के आव्रजन विभाग ने ईरानी नागरिकों के आगमन पर उनके लिए वीज़ा जारी नहीं करने की घोषणा की है। विभाग ने नोटिस जारी किया है कि सरकारी और राजनयिक पासपोर्ट धारकों को छोड़कर, ईरानी नागरिक विदेश में स्थित नेपाली दूतावास से वीज़ा प्राप्त करने के बाद ही नेपाल में प्रवेश कर सकेंगे। इसके साथ ही, नेपाल में ...

मार्च 14, 2026 12:18 अपराह्न

views 78

रूस ने यूक्रेन के हमले में क्रूज मिसाइलों के इस्तेमाल को लेकर ब्रिटेन और फ्रांस के राजदूतों को तलब किया

रूस ने यूक्रेन के हमले में क्रूज मिसाइलों के इस्तेमाल को लेकर ब्रिटेन और फ्रांस के राजदूतों को तलब किया है। रूस के विदेश मंत्रालय ने कहा कि यूक्रेनी सशस्त्र बलों द्वारा पश्चिमी शहर ब्रायन्स्क पर किए गए हमले में कई नागरिक मारे गए और घायल हुए थे। मंत्रालय के अनुसार मॉस्को में ब्रिटिश राजदूत निगेल केसी...

मार्च 14, 2026 10:40 पूर्वाह्न

views 54

भारत ने पश्चिम एशिया में जारी तनाव के चलते भारत में फंसे विदेशियों के वीज़ा की अवधि बढ़ाने की घोषणा की

दुबई स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने पश्चिम एशिया में चल रहे घटनाक्रमों के कारण भारत में फंसे विदेशियों के नियमित भारतीय वीज़ा और ई-वीज़ा की अवधि बढ़ाने और अधिक समय तक ठहरने पर लगने वाले जुर्माने को माफ करने की घोषणा की है। सोशल मीडिया पोस्ट में वाणिज्य दूतावास ने कहा कि 28 फरवरी के बाद प्रभावित विद...

मार्च 14, 2026 10:28 पूर्वाह्न

views 36

महाराष्ट्र सरकार ने एलपीजी आपूर्ति के लिए विशेष जिला स्तरीय समितियों का गठन करने का निर्णय लिया

ईरान-इज़राइल संघर्ष चिंताओं के मद्देनजर, महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में घरेलू और व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए विशेष जिला स्तरीय समितियों का गठन करने का निर्णय लिया है। अधिकारियों ने कहा है कि अस्पतालों, सरकारी छात्रावासों, सरकारी स्कूलों और कॉलेजों में भोजन व्य...