मार्च 15, 2026 2:28 अपराह्न

views 77

नेपाल के गोरखा जिले में बस दुर्घटना में सात भारतीय तीर्थयात्रियों की मौत

नेपाल के गोरखा जिले में कल शाम एक बस दुर्घटना में सात भारतीय तीर्थयात्रियों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। पुलिस के अनुसार बस में सोलह लोग सवार थे, जिनमें चौदह भारतीय तीर्थयात्री शामिल थे जो मनकामना मंदिर से लौट रहे थे। पुलिस ने बताया कि मृतकों में दो महिलाएं और पांच पुरुष शामिल थे। घायलों का उ...

मार्च 15, 2026 2:08 अपराह्न

views 37

दिल्ली में आज सुबह हल्की बारिश, शुष्क मौसम से मिली राहत

राष्ट्रीय राजधानी दिल्‍ली के कई हिस्सों में आज सुबह हल्की बारिश हुई, जिससे शुष्क मौसम से कुछ राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार, सुबह साढ़े आठ बजे तक लगभग पांच मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने बताया कि न्यूनतम तापमान 20 दशमलव दो डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से 5 दशमलव एक डिग्री अधिक है...

मार्च 15, 2026 2:03 अपराह्न

views 56

भाजपा सरकार के 10 वर्षों में असम पूर्वोत्तर का प्रमुख स्वास्थ्य केंद्र बना: गृह मंत्री अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेतृत्व वाली सरकार के पिछले 10 वर्षों में असम पूर्वोत्तर क्षेत्र के लिए एक प्रमुख स्वास्थ्य सेवा केंद्र के रूप में विकसित हुआ है। इससे निवासियों को इलाज के लिए क्षेत्र से बाहर यात्रा करने की आवश्यकता कम हो गई है। अमित शाह ने गुव...

मार्च 15, 2026 1:46 अपराह्न

views 59

सीबीआई ने 24 साल पुराने बैंक धोखाधड़ी मामले में हरपाल सिंह आहूजा को गिरफ्तार किया

केंद्रीय अन्‍वेषण ब्यूरो (सी.बी.आई) ने बैंक धोखाधड़ी से जुड़े 24 साल पुराने मामले में आरोपी हरपाल सिंह आहूजा को गिरफ्तार किया है। सी.बी.आई ने बताया कि आरोपी मुंबई और फरीदाबाद के बीच अपना ठिकाना बदलता रहता था और उसे इस महीने की 12 तारीख को मुंबई से गिरफ्तार किया गया। आरोपी को गाजियाबाद स्थित सी.बी.आई...

मार्च 15, 2026 1:36 अपराह्न

views 115

डीआरआई ने दिल्ली और कोलकाता में सोने की तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया

राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने दिल्ली और कोलकाता में चल रहे सोने की तस्करी और अवैध रूप से सोना पिघलाने वाले संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। वित्त मंत्रालय ने बताया कि इस अभियान के कारण 14 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य का सोना, चांदी और भारतीय मुद्रा जब्त की गई और छह लोगों को गिरफ्तार किया गया। मंत...

मार्च 15, 2026 1:55 अपराह्न

views 51

ईरान ने यूएई पर ईरानी ठिकानों पर मिसाइल हमलों के लिएअपने क्षेत्र का इस्तेमाल होने देने का आरोप लगाया

ईरान ने संयुक्त अरब अमीरात (यू.ए.ई) पर आरोप लगाया है कि उसने अपने क्षेत्र का इस्तेमाल ईरानी ठिकानों पर मिसाइल हमलों के लिए होने दिया। ईरान के इस आरोप के बाद खाड़ी क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है। ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने आरोप लगाया कि दो ईरानी ठिकाने खारग द्वीप तथा अबू मूसा पर रात भ...

मार्च 15, 2026 12:59 अपराह्न

views 51

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर दो दिन की यात्रा पर आज बेल्जियम जाएंगे 

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर यूरोपीय संघ (ईयू) की दो दिन की यात्रा पर आज बेल्जियम की राजधानी ब्रुसेल्स जा रहे हैं। यह दौरा यूरोपीय संघ की उच्च प्रतिनिधि और उपाध्यक्ष काजा कल्लास के निमंत्रण पर हो रहा है। डॉ. जयशंकर विदेश मामलों की परिषद की बैठक में ईयू के 27 सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों से बातचीत क...

मार्च 15, 2026 12:52 अपराह्न

views 38

नई दिल्‍ली: तीन दिवसीय कृषि-खाद्य प्रणालियों में महिलाओं पर वैश्विक सम्मेलन संपन्‍न

तीन दिवसीय कृषि-खाद्य प्रणालियों में महिलाओं पर वैश्विक सम्मेलन  (जीसीडब्‍ल्‍यूएएस) कल नई दिल्‍ली में संपन्‍न हुआ। इस सम्‍मेलन ने स्‍त्री-पुरूष संबंधी संवेदनशील नीतियों तथा कृषि में समावेशी नवाचार को आगे बढ़ाने का मार्ग प्रशस्‍त किया। इस सम्‍मेलन का उद्घाटन राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया। इस सम्...

मार्च 15, 2026 1:28 अपराह्न

views 59

चुनाव आयोग ने भाजपा-टीएमसी कार्यकर्ताओं की झड़प के मामले में कोलकाता पुलिस से मांगी रिपोर्ट

निर्वाचन आयोग ने कोलकाता पुलिस आयुक्त से कल गिरीश पार्क में भाजपा और तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प के दौरान केंद्रीय बल के इस्तेमाल न किए जाने के संबंध में रिपोर्ट मांगी है। यह झड़प तब हुई जब भाजपा समर्थक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ब्रिगेड परेड ग्राउंड में होने वाली रैली में शामिल ह...

मार्च 15, 2026 11:35 पूर्वाह्न

views 47

झारखंड पुलिस ने खूंटी में पीएलएफआई के 6 उग्रवादियों को गिरफ्तार किया

झारखंड पुलिस ने खूंटी जिले में प्रतिबंधित संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) के छह उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने बताया कि खुफिया जानकारी के आधार पर तजना नदी के पास छापेमारी के दौरान आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उनके पास से एक अवैध पिस्तौल, जिंद...