मार्च 22, 2026 7:44 पूर्वाह्न

views 169

भारत विद्युत शिखर सम्मेलन-2026 : तीसरे दिन आयोजित की गई भारत-अफ्रीका रणनीतिक साझेदारी बैठक

भारत विद्युत शिखर सम्मेलन 2026 के तीसरे दिन कल नई दिल्ली में भारत-अफ्रीका रणनीतिक साझेदारी बैठक आयोजित की गई। विद्युत मंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में विद्युत एवं नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा राज्य मंत्री श्रीपद नाइक, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, मलावी के ऊर्जा एवं खनन मंत्री डॉ. ...

मार्च 22, 2026 7:45 पूर्वाह्न

views 124

सरकार ने राज्यों को व्यावसायिक एलपीजी के लिए 20 प्रतिशत अतिरिक्त आवंटन की मंजूरी दी

सरकार ने राज्यों को व्यावसायिक एलपीजी के लिए 20 प्रतिशत अतिरिक्त आवंटन को मंजूरी दे दी है। इससे कुल आवंटन 50 प्रतिशत हो जाएगा। इसमें पीएनजी के विस्तार के लिए सुधारों के आधार पर 10 प्रतिशत आवंटन भी शामिल है। इसमें रेस्तरां, ढाबे, होटल, औद्योगिक कैंटीन, डेयरी, रियायती कैंटीन और राज्य या स्थानीय निकायो...

मार्च 22, 2026 7:38 पूर्वाह्न

views 148

असम विधानसभा चुनाव: भाजपा ने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की

भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने असम में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए दो उम्मीदवारों की अपनी दूसरी सूची जारी कर दी है। सूची के अनुसार, सुश्री कृष्णा साहा दलगांव विधानसभा क्षेत्र से और जीवन गगोई सिसिबरगांव विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे।

मार्च 22, 2026 7:30 पूर्वाह्न

views 3.7K

इज़राइल के दिमोना शहर में मिसाइल हमले की जानकारी: अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी

अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी ने कहा कि उसे इज़राइल के दिमोना शहर में मिसाइल हमले की जानकारी है। लेकिन नेगेव स्थित परमाणु अनुसंधान केंद्र को किसी नुकसान के संकेत नहीं मिले हैं। एजेंसी ने यह भी बताया कि क्षेत्रीय देशों से मिली जानकारी के अनुसार कही भी विकिरण का असामान्य स्तर नहीं पाया गया है। सा...

मार्च 22, 2026 7:21 पूर्वाह्न

views 183

इज़राइल: प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अराद के महापौर यायर मायान के साथ बातचीत की

इज़राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने आज अराद के महापौर यायर मायान के साथ बातचीत की। उन्होंने दिमोना और नेगेव परमाणु अनुसंधान केंद्र के पास ईरान के हमले में घायल हुए लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इज़राइल के विदेश मंत्रालय के अनुसार, इस हमले में बच...

मार्च 21, 2026 10:28 अपराह्न

views 87

भारतीय जनता पार्टी ने पुद्दुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की

भारतीय जनता पार्टी ने पुद्दुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है, जिसमें आवंटित 10 सीटों में से 9 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। सूची में मन्नादिपेट सीट गृह मंत्री नमसिवयम, राजभवन सीट प्रदेश अध्यक्ष वी.पी. रामलिंगम, मुदलियारपेट सीट मंत्री जॉन कुमार और वि...

मार्च 21, 2026 10:25 अपराह्न

views 228

राष्ट्रीय प्राणी उद्यान ने अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस को उत्साहपूर्वक मनाया

राष्ट्रीय प्राणी उद्यान ने आज अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस को उत्साहपूर्वक मनाया। इस अवसर पर लगभग 18 हजार आगंतुक आए और संरक्षण से संबंधित गतिविधियों में लगभग एक हजार 500 लोगों ने भाग लिया। पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि दिवस की शुरुआत प्राणी उद्यान के भ्रमण से हुई, जिसमें द...

मार्च 21, 2026 10:23 अपराह्न

views 82

मौसम विभाग ने उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कल गरज-चमक, तेज हवाओं और बिजली गिरने की चेतावनी दी

मौसम विभाग ने कल उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कुछ स्थानों पर बिजली गिरने और तेज हवाओं के साथ गरज-चमक की भविष्यवाणी की है। गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, ओडिशा और पश्चिमी राजस्थान में भी ऐसी ही स्थिति रहेगी। विभाग ने कहा है कि अगले 24 घंटों के दौरान पूर्व...

मार्च 21, 2026 10:19 अपराह्न

views 110

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची से बात की

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने आज शाम ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची से बात की। उन्होंने श्री अराघची को नवरोज और ईद की शुभकामनाएं दीं। सोशल मीडिया पोस्ट में डॉ. जयशंकर ने बताया कि यह बातचीत संघर्ष से संबंधित नवीनतम घटनाक्रमों और व्यापक क्षेत्र पर इसके प्रभावों के बारे में हुई।

मार्च 21, 2026 10:17 अपराह्न

views 61

तेलंगाना में रमज़ान के समापन पर ईद-उल-फित्र श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई जा रही

 तेलंगाना में मुस्लिम समुदाय के लोग रमज़ान के रोज़े पूरे होने के उपलक्ष्य में ईद-उल-फित्र पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ मना रहे हैं। महीने भर के रोज़े, दान-पुण्य और आध्यात्मिक चिंतन का समापन ईद-उल-फित्र के साथ होता है। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला और मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने इस अवसर पर हार्दिक शुभक...