मार्च 22, 2026 2:16 अपराह्न

views 68

पाकिस्तान: आतंकवादी समूह लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर बिलाल आरिफ सराफी की गोली मारकर हत्या

पाकिस्तान में कल आतंकवादी समूह लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर बिलाल आरिफ सराफी की उसके परिवार वालों ने गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना मुरीदके में लश्कर-ए-तैयबा के मुख्यालय के नजदीक हुई। हत्या के ठीक-ठीक कारण का अभी तक पता नहीं चल सका है। बिलाल लश्कर-ए-तैयबा के मुरीदके केंद्र में भर्ती का काम करता था।

मार्च 22, 2026 2:07 अपराह्न

views 31

ईरान ने इस्राएल के दिमोना शहर और अराद शहर को निशाना बनाकर दागी बैलिस्टिक मिसाइलें

ईरान ने इस्राएल के दिमोना शहर और अराद शहर को निशाना बनाकर बैलिस्टिक मिसाइलें दागी हैं। इस्रायल का नेगेव परमाणु अनुसंधान केंद्र दिमोना में ही स्थित है। अंतर्राष्‍ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी का कहना है कि इस केंद्र को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है क्योंकि इससे विकिरण का स्तर असामान्य नहीं पाया गया है। हालां...

मार्च 22, 2026 2:07 अपराह्न

views 43

मोदी सेवा, मेहनत और वचनबद्धता से सबसे लंबे समय तक पद पर रहने वाले प्रधानमंत्री बने: अमित शाह

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी सेवा, कड़ी मेहनत और अटूट वचनबद्धता के कारण देश में सबसे लम्‍बी अवधि तक कार्य करने वाली सरकार के प्रमुख रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि श्री मोदी का यह पूरा कार्यकाल राष्‍ट्र प्रथम की भावना, कार्रवाई में सत्‍यनिष्‍ठा और प्रत्‍येक नागरिक के लिए अथक...

मार्च 22, 2026 1:59 अपराह्न

views 28

भारतीय नौसेना का जहाज त्रिकंद अफ्रीकी देश सेशेल्स के बंदरगाह विक्टोरिया से रवाना

भारतीय नौसेना का जहाज त्रिकंद इस महीने की 20 तारीख को अफ्रीकी देश सेशेल्स के बंदरगाह विक्टोरिया से रवाना हो गया है। यह जहाज लामितिये अभ्यास में भाग लेने के बाद स्वदेश लौट रहा है। इस अभ्यास में भारत की ओर से थलसेना और वायुसेना ने तथा सेशेल्स के रक्षा बलों ने भागीदारी की। इससे भारत और सेशेल्स के बीच स...

मार्च 22, 2026 1:56 अपराह्न

views 51

निर्वाचन आयोग ने मतदान केंद्रों पर न्यूनतम आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए

निर्वाचन आयोग ने मतदान वाले राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदान-केंद्रों पर न्यूनतम आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इनमें सहायता बूथ, पीने का पानी, छायादार प्रतीक्षा क्षेत्र, शौचालय, दिव्‍यांगों के लिए सुविधाएं, मानक मतदान-कक्ष शामिल हैं। आयोग ने जागरूकता बढ़ाने के लिए मतदा...

मार्च 22, 2026 2:21 अपराह्न

views 89

रूस से कच्चा तेल लेकर एक और जहाज कर्नाटक के मंगलुरु पहुंचा

रूस से कच्चा तेल लेकर एक और जहाज एक्वा टाइटन कर्नाटक के मंगलुरु पहुंच गया है। अमरीका ने वैश्विक ईंधन कीमतों को स्थिर करने के लिए, समुद्र में फंसे रूसी कच्चे तेल की बिक्री की अनुमति दी थी।   अमरीका से एलपीजी को लेकर एक और जहाज पाइक्सिस पायनियर मेंगलुरु बंदरगाह पर पहुंच गया है। इस सप्ताह, होर्मुज...

मार्च 22, 2026 1:11 अपराह्न

views 28

स्लोवेनिया में आज हो रहा है संसदीय चुनाव के लिए मतदान

स्लोवेनिया में आज संसदीय चुनाव के लिए मतदान हो रहा है।  चुनाव में, मौजूदा प्रधानमंत्री रॉबर्ट गोलोब का मुकाबला डोनाल्ड ट्रंप समर्थक उम्मीदवार जेनेज़ जान्सा से है। विश्लेषकों का अनुमान ​​है कि कोई स्पष्ट विजेता नहीं होगा और चुनाव का नतीजा छोटी पार्टियों और गठबंधन पर निर्भर करेगा।

मार्च 22, 2026 1:08 अपराह्न

views 58

इंडियन ओपन स्क्वैश: फाइनल में आज अभय सिंह का मुकाबला भारत के ही वीर चोत्राणी से

इंडियन ओपन स्क्वैश के फाइनल में, आज मुंबई में अभय सिंह का मुकाबला भारत के ही वीर चोत्राणी से होगा। वीर चोत्राणी ने मलेशिया के संजय जीवा को हराकर फाइनल में प्रवेश किया है। अभय सिंह ने मलेशिया के अमिशेनराज चंद्रन को हराकर ख़िताबी मुकाबले में जगह बनाई है। प्रतियोगिता के महिला सिंगल्‍स फाइनल में, आज शाम...

मार्च 22, 2026 1:03 अपराह्न

views 56

क्यूबा में लाखों लोगों को फिर से करना पड़ा बिजली की कटौती का सामना

क्यूबा में एक बार फिर लाखों लोगों को बिजली की कटौती का सामना करना पड़ा है। पिछले एक सप्ताह से भी कम समय में यह दूसरा मौका है जब देशभर में बिजली गुल हुई है। क्यूबा के ऊर्जा मंत्रालय के अनुसार, अमरीका द्वारा वेनेजुएला से तेल की आवाजाही को रोके जाने के बाद क्यूबा में गंभीर ईंधन संकट उत्पन्न हो गया है। ...

मार्च 22, 2026 11:55 पूर्वाह्न

views 50

आंध्र प्रदेश: केंद्रीय मंत्री के. राम मोहन नायडू ने प्रसाद योजना के तहत की अरसावल्ली सूर्य मंदिर विकास योजना की घोषणा

नागर विमानन मंत्री के. राम मोहन नायडू ने प्रसाद योजना के अंतर्गत श्रीकाकुलम जिले के अरसावल्ली श्री सूर्य नारायण स्वामी मंदिर के विकास के लिए व्यापक योजना की घोषणा की है। इसका उद्देश्य श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं में सुधार करना है। श्री नायडू ने कल इंद्रपुष्करिणी मंदिर के सरोवर के आधुनिकीकरण की आधारश...