अप्रैल 1, 2026 8:02 पूर्वाह्न

views 55

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने पुर्तगाल के विदेश मंत्री पाउलो रानगेल से की बातचीत

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कल शाम पुर्तगाल के विदेश मंत्री पाउलो रानगेल से बातचीत की। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में डॉ. जयशंकर ने कहा कि दोनों पक्षों ने पश्चिम एशिया संघर्ष पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने यह भी कहा कि भारत और पुर्तगाल के बीच द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करने पर भी चर्चा हुई।

अप्रैल 1, 2026 7:58 पूर्वाह्न

views 44

‘जिरगा’ ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तत्काल संघर्ष विराम का आह्वान किया

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बुजुर्गों और सामाजिक नेताओं की संयुक्त सभा 'जिरगा' ने दोनों पड़ोसी देशों के बीच बढ़ते तनाव को कम करने के लिए तत्काल संघर्ष विराम का आह्वान किया है। यह घोषणा कल पेशावर में जिरगा के समापन पर जारी की गई। बैठक में पूर्व राज्यपाल, राजनेता, पूर्व राजनयिक, आदिवासी बुजुर्गों, बुद...

अप्रैल 1, 2026 7:53 पूर्वाह्न

views 67

होर्मुज जलडमरूमध्य की सुरक्षा से अमरीकी सैन्य बलों को नहीं हटाएंगे: डोनाल्ड ट्रम्प

अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि ईरान के साथ जारी तनाव के बावजूद वे होर्मुज जलडमरूमध्य की सुरक्षा से अमरीकी सैन्य बलों को नहीं हटाएंगे। मीडिया से बातचीत में ट्रम्प ने अंतरराष्ट्रीय सहयोगियों के प्रति निराशा व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग की सुरक्षा के लिए अ...

अप्रैल 1, 2026 7:49 पूर्वाह्न

views 37

क्रीमिया में दुर्घटनाग्रस्त हुआ रूस का सैन्य परिवहन विमान, 29 लोगों की मौत

रूस का एक एएन-26 सैन्य परिवहन विमान क्रीमिया में एक चट्टान से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें विमान में सवार सभी 29 लोगों की मौत हो गई है। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, विमान से पहले संपर्क टूट गया था। इसके बाद यह विमान क्रीमिया प्रायद्धीप में एक चट्टान से टकरा गया। हादसे में 23 यात्री और छह चालक द...

अप्रैल 1, 2026 7:38 पूर्वाह्न

views 1.9K

जनगणना-2027 का पहला चरण आज से, स्व-गणना का विकल्प भी उपलब्ध

विश्व की सबसे बड़ी जनसंख्या प्रक्रिया, जनगणना-2027 का पहला चरण आज से शुरू होगा। जनगणना दो चरणों में आयोजित की जाएगी। पहले चरण में मकान सूचीकरण और आवास गणना तथा दूसरे चरण में जनसंख्या की गणना होगी। इसके लिए 1 मार्च, 2027 को संदर्भ तिथि निर्धारित की गई है। पहली बार जनगणना डिजिटल माध्यम से होगी, जिसमें...

अप्रैल 1, 2026 7:04 पूर्वाह्न

views 92

आईपीएल: पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटन्स को तीन विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में नवोदित खिलाड़ी कूपर कॉनॉली की नाबाद 72 रन की पारी की बदौलत पंजाब किंग्स ने टूर्नामेंट के चौथे मुकाबले में गुजरात टाइटन्स को तीन विकेट से हरा दिया। यह मुकाबला कल नये चंडीगढ़ के महाराजा यादविंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। गुजरात टाइटन्स ने निर्धारित 20 ओवर मे...

अप्रैल 1, 2026 6:58 पूर्वाह्न

views 217

लोकसभा में आज विदेशी अंशदान विनियमन संशोधन विधेयक 2026 पर होगी चर्चा

लोकसभा में आज विदेशी अंशदान विनियमन संशोधन विधेयक, 2026 पर चर्चा होगी। यह विधेयक विदेशी अंशदान विनियमन अधिनियम, 2010 में संशोधन करेगा। लोकसभा में आज जन विश्वास प्रावधान संशोधन विधेयक, 2026 पर भी चर्चा होनी है। यह विधेयक अधिनियमों में संशोधन करके कुछ अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर करने और उन्हें ...

अप्रैल 1, 2026 6:54 पूर्वाह्न

views 91

अमरीका: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने डाक द्वारा मतदान को प्रतिबंधित करने के लिए कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए

अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने डाक द्वारा मतदान को प्रतिबंधित करने के उद्देश्य से एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किया है। इस कदम से चुनाव नियमों को और सख्त करने के प्रयास तेज हो गए हैं। इस कार्यकारी आदेश में गृह सुरक्षा विभाग को सामाजिक सुरक्षा प्रशासन के साथ मिलकर प्रत्येक राज्य में मतदान कर...

अप्रैल 1, 2026 6:48 पूर्वाह्न

views 924

रांची में आज से शुरू होगी 16वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सब-जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप

16वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सब-जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप 2026 का शुभारंभ आज रांची में होगा। यह प्रतियोगिता इस महीने की 12 तारीख तक चलेगी। मैच आज सुबह से खेले जाएंगे जबकि उद्घाटन समारोह शाम 4:30 बजे आयोजित किया जाएगा। खेल एवं युवा कार्य विभाग के सचिव मुकेश कुमार उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के र...

अप्रैल 1, 2026 8:41 पूर्वाह्न

views 258

अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2-3 सप्ताह में ईरान युद्ध समाप्त करने की घोषणा की

अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि ईरान के साथ युद्ध अगले 2 से 3 सप्ताह के भीतर समाप्त कर दिया जाएगा। मीडिया से बातचीत में राष्ट्रपति ट्रम्प ने अमरीकी सेना के ऑपरेशन एपिक फ्यूरी के जल्द पूरा होने की बात कही। उन्होंने कहा कि क्षेत्र से वापस लौटने से पहले अमरीका, ईरान की हर उस क्षमता को ...