अप्रैल 2, 2026 10:05 अपराह्न

views 39

संयुक्त राष्ट्र ने सबीहा बलूच और उनके परिवार के निरंतर उत्पीड़न पर गंभीर चिंता व्यक्त की

संयुक्त राष्ट्र ने पाकिस्तानी अधिकारियों द्वारा महिला अधिकार कार्यकर्ता और बलूच यकजेहती कमेटी की नेता सबीहा बलूच और उनके परिवार के निरंतर उत्पीड़न पर गंभीर चिंता व्यक्त की है। संगठन ने कहा कि सबीहा बलूच और बीवाईसी के अन्य सदस्यों को निशाना बनाना बंद होना चाहिए।

अप्रैल 2, 2026 10:05 अपराह्न

views 30

वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने रूस के प्रथम उप प्रधानमंत्री डेनिस मंतुरोव से की मुलाकात

वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने आज नई दिल्ली में रूस के प्रथम उप प्रधानमंत्री डेनिस मंतुरोव से मुलाकात की। वित्त मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में बताया कि दोनों नेताओं ने व्यापार और निवेश संबंधों को मजबूत करने पर विचार-विमर्श किया और पारस्परिक हित के मुद्दों पर चर्चा की।

अप्रैल 2, 2026 9:55 अपराह्न

views 42

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने आईएनएस सुनयना को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने आज दोपहर मुंबई में भारतीय नौसेना के अपतटीय गश्ती पोत आईएनएस सुनयना को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इंडियन ओशन शिप -आईओएस सागर पोत पर भारत और सोलह मित्र देशों की नौसेना के जवान सवार हैं। इस अवसर पर रक्षा राज्य मंत्री ने कहा कि आईओएस सागर पहल भारत के 'साझेदारी के...

अप्रैल 2, 2026 9:52 अपराह्न

views 43

पश्चिमी एशिया पर ब्रिटेन के विदेश सचिव द्वारा आयोजित बैठक में विदेश सचिव विक्रम मिस्री हुए शामिल

पश्चिमी एशिया पर ब्रिटेन के विदेश सचिव द्वारा आयोजित बैठक में आज विदेश सचिव विक्रम मिस्री शामिल हुए। बैठक में 60 से अधिक देशों ने हिस्सा लिया। विदेश मंत्रालय ने कहा कि बैठक के दौरान विदेश सचिव ने नौवहन की स्वतंत्रता और अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों से निर्बाध आवागमन के महत्व पर बल दिया। उन्होंने कहा ‍कि स...

अप्रैल 2, 2026 9:49 अपराह्न

views 32

अरब लीग ने यरुशलम में इस्राएल की खतरनाक बढ़ती गतिविधियों पर चर्चा की

अरब लीग ने आज काहिरा में आयोजित एक आपातकालीन सत्र में अरब देशों द्वारा अधिकृत यरुशलम में इस्राएल की खतरनाक बढ़ती गतिविधियों पर चर्चा की। बहरीन की अध्यक्षता में आयोजित यह बैठक फिलिस्तीन के अनुरोध पर सदस्य देशों के समर्थन से बुलाई गई। इसमें अल-अक्सा मस्जिद और अन्य पवित्र स्थलों पर इस्राएल की कार्रवाई ...

अप्रैल 2, 2026 9:48 अपराह्न

views 36

मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की

मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, मध्य महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, मराठवाड़ा, जम्मू और कश्मीर और लद्दाख में गरज और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। विभाग ने कल पश्चिमी उत्तर प्रदेश, गुजरात, विदर्भ, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तेलंगाना...

अप्रैल 2, 2026 9:33 अपराह्न

views 32

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने आईजीपीएल की आधिकारिक फ्रेंचाइजी लॉन्च में भाग लिया

केंद्रीय पर्यटन और संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने आज नई दिल्ली में इंडियन गोल्फ प्रीमियर लीग-आईजीपीएल की आधिकारिक फ्रेंचाइजी लॉन्च में भाग लिया। यह आयोजन विकसित भारत 2047 के विजन के अनुरूप, भारत को गोल्फ पर्यटन और खेल-आधारित पर्यटन स्थलों के विकास के वैश्विक केंद्र के रूप में स्थापित करने की...

अप्रैल 2, 2026 9:32 अपराह्न

views 51

केरलम में एलडीएफ और यूडीएफ ने जारी किया घोषणापत्र

केरलम में आज एलडीएफ और यूडीएफ ने घोषणापत्र जारी किया। एनडीए ने घोषणापत्र पहले ही जारी कर दिया था। इस बीच, सभी राजनीतिक दल चुनाव प्रचार कर रहे हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को तिरुवल्ला और तिरुवनंतपुरम में चुनावी सभाएं करेंगे। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने आज कोल्लम ...

अप्रैल 2, 2026 9:28 अपराह्न

views 33

पश्चिम एशिया संघर्ष के कई मोर्चों पर फैलने से बढ़ रहा तनाव

पश्चिम एशिया संघर्ष के कई मोर्चों पर फैलने से तनाव लगातार बढ़ रहा है। ईरान ने संयुक्त अरब अमीरात पर हवाई हमलों फिर से किए हैं। संयुक्‍त अरब अमीरात की वायु रक्षा प्रणाली ने सफलतापूर्वक 19 बैलिस्टिक मिसाइलों और 26 ड्रोनों को रोका है। ईरान में खुज़ेस्तान प्रांत में कई हमले हुए। इसमें किसी के हताहत होने...

अप्रैल 2, 2026 9:27 अपराह्न

views 37

आकाशवाणी न केवल मनोरंजन का स्रोत है, बल्कि ज्ञान और संवर्धन का सशक्त माध्यम भी है: योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज कहा कि आकाशवाणी न केवल मनोरंजन का स्रोत है, बल्कि ज्ञान संवर्धन और आस्था तथा सांस्कृतिक मूल्यों के सम्मान का सशक्त माध्यम भी है। आकाशवाणी लखनऊ के 89 वें स्थापना दिवस पर उन्होंने कहा कि आकाशवाणी ने हिंदी की विभिन्न बोलियों और भोजपुरी, अवधी, गढ़वाली तथा...