अप्रैल 4, 2026 9:02 पूर्वाह्न

views 127

अमरीकी जेट विमानों को गिराए जाने से ईरान वार्ता पर कोई असर नहीं: डोनाल्ड ट्रंप

अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है अमरीकी जेट विमानों को गिराए जाने से ईरान वार्ता पर कोई असर नहीं। गौरतलब कि पिछले एक महीने से भी लंबे समय से अमरीका और इज़राइल का ईरान के साथ संघर्ष चल रहा है। 

अप्रैल 4, 2026 8:51 पूर्वाह्न

views 92

तमिलनाडु: विधानसभा के चुनावों के लिए सोमवार तक भरे जा सकेंगे नामांकन पत्र

तमिलनाडु विधानसभा के चुनावों के लिए सोमवार तक नामांकन पत्र भरे जा सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 7 अप्रैल को होगी। 9 अप्रैल तक नाम वापस लिये जा सकते हैं। पहले चरण के चुनाव में मतदान 23 अप्रैल को होगा। राज्य में चुनाव प्रचार जोर पकड़ रहा है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पार्टी क...

अप्रैल 4, 2026 8:48 पूर्वाह्न

views 69

अमरीका: कैलिफोर्निया के मोरेनो घाटी में 2.5 वर्ग किमी क्षेत्र में फैली आग

कैलिफोर्निया में मोरेनो घाटी के पूर्वी हिस्‍से में लगी आग लगभग लगभग ढाई वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैल गई है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।  मोरेनो घाटी के निकट के शहर की आबादी लगभग दो लाख है। ये शहर लॉस एंजिलिस से लगभग 103 किलोमीटर पूर्व में स्थित है।    

अप्रैल 4, 2026 8:46 पूर्वाह्न

views 67

केरलम विधानसभा चुनाव: प्रचार में जुटे राजनीतिक दलों के नेता

केरलम में विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए केवल चार दिन शेष हैं। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी सहित विभिन्‍न राजनीतिक दलों को स्‍टार प्रचारक प्रचार में लगे हैं। इसके अलावा कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी आज केरलम में चुनाव प्रचार करेंगे।

अप्रैल 4, 2026 8:37 पूर्वाह्न

views 36

मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, केरल और माहे में तेज बारिश की संभावना व्यक्त की

मौसम विभाग ने आज जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, केरल और माहे में तेज बारिश की संभावना व्यक्त की है। उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और कुछ उत्तरी राज्यों में ओलावृष्टि का अनुमान है। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, तटीय कर्नाटक, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और कराईकल में ग...

अप्रैल 4, 2026 8:29 पूर्वाह्न

views 55

प.बंगाल: कालिया चौक घटना के अभियुक्‍त मुफक्करूल इस्‍लाम और अकरमुल बागानी को हिरासत में भेजा

पश्चिम बंगाल में विशेष अदालत ने मालदा जिले के कालिया चौक घटना के मुख्‍य अभियुक्‍त मुफक्करूल इस्‍लाम को 14 दिन और अकरमुल बागानी को छह दिन की पुलिस हिरासत में भेजने का निर्देश दिया है। इन दोनों को बीडीओ कार्यालय के घेराव के लिए भीड़ को उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। प्रदर्शनकारियों ने मतदाता सू...

अप्रैल 4, 2026 8:41 पूर्वाह्न

views 71

आईपीएल: पंजाब किंग्‍स ने चेन्‍नई सुपर किंग्‍स को पांच विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में कल पंजाब किंग्‍स ने चेन्‍नई सुपर किंग्‍स को पांच विकेट से हरा दिया। चेन्‍नई के चिदम्‍बरम स्‍टेडियम में पंजाब किंग्‍स ने 18 ओवर और चार गेंद में पांच विकेट पर 210 रन का लक्ष्‍य हासिल कर लिया।चेन्‍नई सुपर किंग्‍स की इस सीजन में यह लगातार दूसरी हार है। दूसरी तरह पंजाब किंग्‍स ने लगाता...

अप्रैल 4, 2026 6:54 पूर्वाह्न

views 141

इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने की सऊदी अरब के युवराज मोहम्‍मद बिन सलमान से मुलाकात

इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने कल सऊदी अरब के युवराज मोहम्‍मद बिन सलमान से मुलाकात की। सुश्री मेलोनी कल अघोषित यात्रा पर जेद्दाह पहुंची। सऊदी प्रेस एजेंसी ने ख़बर दी है कि बैठक में द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की गई तथा इन्‍हें और मज़बूत करने पर विचार-विमर्श हुआ। हाल के क्षेत्रीय घटनाक्रम,...

अप्रैल 4, 2026 6:54 पूर्वाह्न

views 125

यूएनएससी ने होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों की सुरक्षा हेतु रक्षात्मक बल प्रयोग संबंधी मतदान स्थगित किया

संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद ने होर्मुज जल-डमरू-मध्‍य में ईरान के हमलों से जहाजों की सुरक्षा के लिए रक्षात्‍मक बल प्रयोग से संबंधित मतदान स्‍थगित कर दिया है। 15 सदस्‍यीय निकाय को बहरीन द्वारा पेश किए गए मसौदा प्रस्‍ताव पर कल रात मतदान करना था लेकिन गुड फ्राइडे के कारण इस कार्यक्रम में बदलाव कर दि...

अप्रैल 4, 2026 6:43 पूर्वाह्न

views 79

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री संग्रहालय आयोजित की जा रही है दुर्लभ और ज्ञानवर्धक प्रदर्शनी

नई दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री संग्रहालय और पुस्तकालय में पीएमएमएल के अभिलेखागार शीर्षक से एक दुर्लभ और ज्ञानवर्धक प्रदर्शनी आयोजित की जा रही है। इस में लोगों को भारत के आधुनिक इतिहास के महत्वपूर्ण दस्तावेजों की झलक देखने को मिलेगी।