सितम्बर 2, 2023 1:15 अपराह्न

views 34

जी-20 शिखर सम्मेलन का मुख्य स्थल 'भारत मंडपम' में सांस्कृतिक गलियारा आकर्षण का केंद्र होगा

नई दिल्ली में जी-20 शिखर सम्मेलन के मुख्य स्थल भारत मंडपम में जी-20 देशों की विरासत को प्रदर्शित करने वाला एक सांस्कृतिक गलियारा आकर्षण का केंद्र होगा। गलियारे में जी-20 देशों की कई कलाकृतियां प्रदर्शित होंगी। इस भव्य आयोजन में शिल्प बाजार के साथ-साथ वास्तविक और वर्चुअल प्रदर्शनियां भी लगाई जायेंगी।...

सितम्बर 2, 2023 1:14 अपराह्न

views 56

राज्य सरकार ने झारखंड प्रशासनिक सेवा के 7 अधिकारियों की सेवा मंत्रिमंडल निर्वाचन विभाग को सौंपी

राज्य सरकार ने झारखंड प्रशासनिक सेवा के 7 अधिकारियों की सेवा मंत्रिमंडल निर्वाचन विभाग को सौंप दी है। अब ये अधिकारी विभिन्न जिलों में उप निर्वाचन पदाधिकारी के रूप में पदस्थापित किए जाएंगे। कार्मिक विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।

सितम्बर 2, 2023 1:13 अपराह्न

views 36

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 5 सितम्बर को विज्ञान भवन में 75 चुनिंदा पुरस्‍कार विजेताओं को राष्‍ट्रीय शिक्षक पुरस्‍कार 2023 प्रदान करेंगी

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पांच सितम्बर को नई दिल्‍ली के विज्ञान भवन में 75 चुनिंदा पुरस्‍कार विजेताओं को राष्‍ट्रीय शिक्षक पुरस्‍कार 2023 प्रदान करेंगी। हर वर्ष पांच सितंबर को डॉ. सर्वपल्‍ली राधाकृष्णन की जयंती को राष्ट्रीय शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस वर्ष से राष्‍ट्रीय शिक्षक पुरस्‍का...

सितम्बर 2, 2023 1:12 अपराह्न

views 29

पथ निर्माण विभाग द्वारा जमशेदपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग 33 पर 1 नया बाईपास बनाया जाएगा

पथ निर्माण विभाग द्वारा जमशेदपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग 33 पर 1 नया बाईपास बनाया जाएगा। विभाग ने इसके लिए डीपीआर तैयार करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। बाईपास लगभग साढ़े चार किलोमीटर लंबा होगा और इसमें स्वर्ण रेखा नदी पर 1 अलग ब्रिज भी बनेगा। यह बाईपास रांची-जमशेदपुर एनएच को भी जोड़ेगा।

सितम्बर 2, 2023 1:10 अपराह्न

views 37

राज्य के कई हिस्सों में अगले 3 दिनों तक हल्की और मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना

राज्य के कई हिस्सों में आज से अगले 3 दिनों तक हल्की और मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। इस दौरान कहीं-कहीं वज्रपात होने की भी आशंका है। मौसम विभाग ने इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि, पिछले 6 दिनों से राजधानी रांची समेत कई जिलों में मॉनसून के कमजोर पड़ने से बारिश नहीं हुई है। इस वजह से अधिकत...

सितम्बर 2, 2023 1:06 अपराह्न

views 38

जमशेदपुर की मेजबानी में एशियाई जूनियर शतरंज चैंपियनशिप 7 सितंबर से शुरू होगा

जमशेदपुर की मेजबानी में एशियाई जूनियर शतरंज चैंपियनशिप 7 सितंबर से शुरू होगा। जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 15 सितंबर तक चलने वाली इस चैंपियनशिप में विभिन्न देशों के 121 इंटरनेशनल मास्टर शामिल होंगे। इनमें 61 पुरुष और 58 महिला शामिल हैं। उद्घाटन समारोह में 5 बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आन...

सितम्बर 2, 2023 1:02 अपराह्न

views 34

लातेहार जिला पुलिस ने 1 आपराधिक गिरोह के 5 सदस्यों को किया गिरफ्तार

लातेहार जिला पुलिस ने 1 आपराधिक गिरोह के 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। ये अपराधी, उग्रवादी संगठन जेएलटी के नाम पर लेवी वसूलते थे। इन अपराधियों ने पिछले महीने की 21 तारीख को सदर थाना क्षेत्र के तुबेद कोलियरी में कांटा घर जलाने के साथ सुरक्षा कर्मियों से मारपीट की थी।

सितम्बर 2, 2023 1:00 अपराह्न

views 47

डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के निर्माणाधीन नए कैंपस के पहले चरण का कार्य युद्ध स्तर पर करवाया जा रहा है–स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल

स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल ने कहा है कि डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के निर्माणाधीन नए कैंपस के पहले चरण का कार्य युद्ध स्तर पर करवाया जा रहा है और दूसरे चरण के लिए भी अतिरिक्त जमीन के हस्तांतरण की प्रक्रिया जारी है। कल हमीरपुर में कॉलेज  के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठ...

सितम्बर 2, 2023 12:56 अपराह्न

views 22

प्रदेश सरकार भांग की खेती शुरू करने के लिए तैयार करेगी नीति

प्रदेश सरकार राज्य में औद्योगिक, औषधीय तथा वैज्ञानिक उपयोग के लिए भांग की खेती शुरू करने के लिए नीति तैयार करेगी। इससे जहां गम्भीर रोगियों को भांग के औषधीय उपयोग का अधिकार प्राप्त होगा, वहीं भांग के विविध उत्पादों से प्रदेश में राजस्व भी अर्जित होगा। यह जानकारी राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्...

सितम्बर 2, 2023 11:43 पूर्वाह्न

views 55

सिंगापुर में भारतीय मूल के अर्थशास्त्री थर्मन शनमुगरत्नम ने राष्ट्रपति पद के चुनाव में शानदार जीत दर्ज की

भारतीय मूल के अर्थशास्त्री और पूर्व वरिष्ठ मंत्री थर्मन शनमुगरत्नम ने सिंगापुर के राष्ट्रपति पद के चुनाव में शानदार जीत दर्ज की है। परिणामों की घोषणा शुक्रवार मध्यरात्रि के बाद की गई। श्री थर्मन ने 2011 के बाद से देश के पहले राष्ट्रपति पद के चुनाव में 70 प्रतिशत से अधिक वोट हासिल किए। छियासठ वर...