सितम्बर 3, 2023 1:30 अपराह्न

views 5

प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल मनोज पांडे ने जम्मू-कश्‍मीर में नियंत्रण रेखा पर प्रभावी संचालन तैयारियों की सराहना की

प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल मनोज पांडे ने कल जम्मू-कश्‍मीर के राजौरी सेक्टर के नियंत्रण रेखा से लगे अग्रिम क्षेत्रों में सुरक्षा और संचालन तैयारियों की समीक्षा की। आकाशवाणी के जम्‍मू संवाददाता ने बताया है कि जनरल ऑफिसर कंमाडिंग-इन-चीफ और उत्तरी कमान के लैफ्टिनेंट जनरल उपेन्‍द्र द्विवेदी सहित सेना...

सितम्बर 3, 2023 12:16 अपराह्न

views 38

बीजेडी के वरिष्ठ नेता सूर्य नारायण पात्रा का भुवनेश्वर में निधन

बीजू जनता दल के वरिष्ठ नेता और ओडिशा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष सूर्य नारायण पात्रा का कल रात भुवनेश्वर में निधन हो गया। वे 75 वर्ष के थे और ओडिशा विधानसभा की गंजम जिले की दिगपहांडी सीट से विधायक थे। तीन दशक से भी अधिक के अपने राजनीतिक जीवन में उन्होंने विभिन्न विभागों के मंत्री के रूप में कार्य किया...

सितम्बर 3, 2023 12:05 अपराह्न

views 61

ठाणे के भिवंडी शहर में दो मंजिला इमारत ढह जाने से दो लोगों की मौत, चार घायल

महाराष्ट्र के ठाणे के भिवंडी शहर में कल दो मंजिला इमारत ढह जाने से कम से कम दो लोगों की मृत्‍यु हो गई और चार अन्य घायल हो गए। नगर निगम अधिकारी ने बताया कि इमारत के मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है, जबकि स्थानीय लोगों की मदद से चार लोगों को बचा लिया गया। हमारे संवाददाता से बातचीत में उन्हों...

सितम्बर 3, 2023 11:58 पूर्वाह्न

views 57

नाइजर: नए सैन्‍य शासन के हजारों समर्थकों ने राजधानी नियामी में फ्रांस के सैन्य अड्डे के बाहर प्रदर्शन किया

नाइजर में, नए सैन्‍य शासन के हजारों समर्थकों ने राजधानी नियामी में, फ्रांस के सैन्य अड्डे के बाहर प्रदर्शन किए हैं। प्रदर्शनकारी नाइजर से फ्रांस के राजदूत और सैनिकों की वापसी की मांग कर रहे हैं। नाइजर में 26 जुलाई को सत्‍ता पर काबिज हुई सैन्‍य सरकार ने सैन्य विद्रोह पर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैन...

सितम्बर 3, 2023 11:49 पूर्वाह्न

views 45

ताइवान में समुद्री तूफान हाइकुई को देखते हुए लगभग 3 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया

ताइवान में समुद्री तूफान हाइकुई को देखते हुए लगभग तीन हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। इस तूफान से ताइवान के दक्षिणी और पूर्वी हिस्‍से में भारी वर्षा होने और तेज हवाएं चलने का अनुमान है। तूफान हाइकुई के, ताइवान के सुदूर दक्षिण-पूर्वी पर्वतीय क्षेत्रों में तट से टकराने की संभावना है...

सितम्बर 3, 2023 10:53 पूर्वाह्न

views 27

पंजाब पुलिस ने लोगों को मोबाइल फोन पर आ रहे फर्जी संदेशों से सावधान रहने की सलाह दी

पंजाब पुलिस ने राज्यवासियों को मोबाइल फोन पर आ रहे फर्जी संदेशों से सावधान रहने की सलाह दी है। पंजाब पुलिस ने कहा है कि देश विरोधी गतिविधियों के लिए उकसाने के प्रयोजन से पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई राज्‍य के युवाओं को खासतौर से अपने जाल में फंसाने की कोशिश करती रही है। पंजाब पुलिस ने कहा कि अब...

सितम्बर 3, 2023 9:34 पूर्वाह्न

views 51

सैफ अंडर-16 फुटबॉल चैंपियनशिप में भारत ने बांग्लादेश को 1-0 से हराया।

भूटान के थिम्पू में सैफ अंडर-16 फुटबॉल चैम्पियनशिप में कल भारत ने अपने पहले मुकाबले में बांग्लादेश को 1-0 से हरा दिया। ग्रुप ए में भारत का अगला और अंतिम मुकाबला 6 सितंबर को नेपाल से होगा। ग्रुप बी में भूटान, पाकिस्तान और मालदीव की टीमें शामिल हैं। दोनों ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में खेलेंगी।...

सितम्बर 3, 2023 9:33 पूर्वाह्न

views 57

19वें एशियाई खेल 23 सितंबर से चीन के हांगझू में शुरू हो रहे हैं।

भारतीय राष्ट्रीय राइफल एसोसिएशन ने एशियाई खेलों के लिए 33 सदस्यीय भारतीय निशानेबाजी टीम की घोषणा कर दी है। 19वें एशियाई खेल 23 सितंबर से चीन के हांगझू में शुरू हो रहे हैं। एसोसिएशन ने दक्षिण कोरिया में होने वाली एशियाई निशानेबाजी चैम्पियनशिप के लिए भी 35 सदस्यों की टीम की घोषणा की। अगले वर्ष पेरिस म...

सितम्बर 3, 2023 9:32 पूर्वाह्न

views 23

तेलंगाना सरकार कल शिक्षक दिवस पर राजधानी हैदराबाद में 50 से अधिक शिक्षकों को पुरस्कृत करेगी

तेलंगाना सरकार कल शिक्षक दिवस पर राजधानी हैदराबाद में 50 से अधिक शिक्षकों को पुरस्कृत करेगी। इनमें 10 हेडमास्‍टर और 12 विशेष श्रेणी के शिक्षक शामिल हैं। पुरस्‍कार पाने वाले शिक्षकों का चयन एक समिति ने किया है। यह चयन सभी जिलों से नामित किए गए शिक्षकों के संबंध में तथ्यों के सत्‍यापन और टिप्पणिय...

सितम्बर 3, 2023 9:31 पूर्वाह्न

views 50

एथलेटिक्स में भारत के अविनाश साबले ने डायमंड लीग फाइनल के लिए क्वालीफाई किया

एथलेटिक्स में, भारत के अविनाश साबले ने जियामेन डायमंड लीग में पुरुषों की तीन हजार मीटर  स्टिपलचेज दौड़ में पांचवा स्थान हासिल कर डायमंड लीग फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है। चीन के जियामेन में इग्रेट स्टेडियम में अविनाश ने ये दौड़ आठ मिनट 16 सेकंड में पूरी की। मोरक्को के सोफियेन एल बकाली आठ मि...