सितम्बर 3, 2023 7:58 अपराह्न

views 35

छत्तीसगढ़ : मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए सभी मतदान केन्द्रों में विशेष शिविर का हुआ आयोजन

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए आज छत्तीसगढ़ के सभी मतदान केन्द्रों में विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर के माध्यम से मतदाता परिचय पत्र में नाम या पता गलत दर्ज होने पर उसमें सुधार के लिए आवेदन प्रस्तुत किए गए। इसके अलावा लोगों के आधार नंबर को मतदाता परिचय पत्र से भी जोड़ने का कार्य किया गया।...

सितम्बर 3, 2023 7:55 अपराह्न

views 27

छत्तीसगढ़ :स्वास्थ्य अधिकारी ने एस्मा लागू होने के बाद भी कार्य पर नहीं लौटने वाले 206 हड़ताली कर्मचारियों को किया निलंबित

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी ने एस्मा लागू होने के बाद भी कार्य पर नहीं लौटने वाले 206 हड़ताली कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। आदेश में बताया गया है कि हड़ताली कर्मचारियों को कार्य पर उपस्थित होने के लिए बीते 21 और 26 अगस्त को आदेश जारी किया गया था, लेकिन ये कर्मचार...

सितम्बर 3, 2023 7:52 अपराह्न

views 24

छत्तीसगढ़ : संजय गढ़पाले को करोड़ों रूपए की शासकीय राशि का गबन करने के आरोप में पुलिस ने किया गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के मत्स्य विभाग में कार्यरत सहायक ग्रेड-2  के कर्मचारी संजय गढ़पाले को करोड़ों रूपए की शासकीय राशि का गबन करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार मछली पालन कार्यालय में संजय गढ़पाले एकाउंटेंड के पद पर कार्यरत था, उसके पास नारायणपुर का भी अतिरिक...

सितम्बर 3, 2023 7:49 अपराह्न

views 58

दिल्ली का मौसम

राजधानी में आज दिन में तेज धूप खिली रहने और उमस के चलते लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा। आज का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 37 दशमलव दो डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 25 दशमलव पांच डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घं...

सितम्बर 3, 2023 7:49 अपराह्न

views 32

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के बहेराडीह स्थित किसान स्कूल में प्रकृति राखी त्यौहार मनाया गया

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के बहेराडीह स्थित किसान स्कूल में प्रकृति राखी त्यौहार मनाया गया। इस अवसर पर पेड़-पौधों को राखी बांधकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी ने इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि हर किसी को पर्यावरण को बचाने के लिए आगे आना चा...

सितम्बर 3, 2023 7:47 अपराह्न

views 64

स्पॉटलाइट में सुनिए अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के वरिष्ठ स्थायी प्रतिनिधि लुइस ब्रेयअर का साक्षात्कार

  आकाशवाणी का समाचार सेवा प्रभाग स्पोटलाइट कार्यक्रम में आज भारत में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के वरिष्ठ स्थायी प्रतिनिधि लुइस ब्रेयअर के साथ भारत की जी-20 की अध्यक्षता के अंतर्गत वैश्विक वित्तीय सुरक्षा मजबूत करने के विषय पर विशेष साक्षात्कार प्रसारित करेगा। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के वरिष्ठ...

सितम्बर 3, 2023 7:46 अपराह्न

views 56

देवघर ट्रैफिक पुलिस ने यातायात नियमों का अनुपालन कराने को लेकर गाइडलाइन जारी की

देवघर ट्रैफिक पुलिस ने यातायात नियमों का अनुपालन कराने को लेकर गाइडलाइन जारी की है। गाइडलाइन में कहा गया है कि यातायात नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी। पुलिस ने कहा है कि दोपहिया वाहन चालक हेलमेट लगाना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही दोपहिया वाहन के पीछे सीट पर बैठे व्यक्त...

सितम्बर 3, 2023 7:45 अपराह्न

views 126

पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले चार तस्कर गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से एक सौ 60 किलोग्राम मात्रा में डोडा पोस्त और मादक पदार्थ की आपूर्ति में इस्तेमाल किए जाने वाले दो वाहनों को जब्त किया है। दिल्ली पुलिस के विशेष आयुक्त रवीं...

सितम्बर 3, 2023 7:43 अपराह्न

views 87

राजधानी के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में तीन दिवसीय दिल्ली मुद्रा उत्सव-2023 हुआ संपन्न

  राजधानी के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में चल रहे तीन दिवसीय दिल्ली मुद्रा उत्सव-2023 का आज समापन हुआ। उत्सव के आखिरी दिन बड़ी संख्या में मुद्रा प्रेमियों की भीड़ दिखाई दी। मेले में कई सौ वर्ष पुरानी भारतीय मुद्राओं के साथ ही विभिन्न देशों की मुद्राओं को प्रदर्शित किया गया। इसके अलावा कई अनोखी वस्तुए...

सितम्बर 3, 2023 7:22 अपराह्न

views 58

असम में सीआईडी ने बजाली जिले में एक कथित जबरन वसूली मामले में राज्‍य पुलिस के सात कर्मियों को गिरफ्तार किया

असम में अपराध जांच विभाग - सीआईडी ​​ने बजाली जिले में हुए एक कथित जबरन वसूली मामले में राज्‍य पुलिस के छह कर्मियों और एक बिचौलिए को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने गुवाहाटी में बताया कि उनमें से 4 को कल गिरफ्तार किया गया था, जबकि एक अपर पुलिस अधीक्षक रैंक के अधिकारी सहित 3 पुलिसकर्मियों को आज गिर...