मार्च 28, 2026 12:03 अपराह्न

views 50

मौसम विभाग ने कई राज्यों में भारी बारिश, आंधी-तूफान और ओलावृष्टि की संभावना जताई

मौसम विभाग ने अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल में हिमालय के तटीय क्षेत्र और सिक्किम में आज तेज वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बिहार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में आज गरज और ओलावृष्टि की संभावना है। गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश और ओडिशा में आज आंधी-तूफान का अनुमान है। पंजाब,...

मार्च 28, 2026 11:00 पूर्वाह्न

views 112

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के चौथे दिन तैराकी, भारोत्तोलन, फुटबॉल और कुश्ती में मुकाबले जारी

छत्तीसगढ़ में आयोजित हो रहे पहले खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के चौथे दिन तैराकी, भारोत्तोलन, फुटबॉल और कुश्ती प्रतियोगिताएं आज भी जारी रहेंगी। तैराकी, भारोत्तोलन और फुटबॉल प्रतियोगिताएं रायपुर में होंगी जबकि कुश्ती प्रतियोगिताएं अंबिकापुर में आयोजित की जा रही हैं।   फुटबॉल में पुरुषों के वर्ग में आज ग...

मार्च 28, 2026 10:55 पूर्वाह्न

views 87

WTO सम्मेलन में वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने निर्णय लेने की प्रक्रिया को मज़बूत करने के लिए विश्वास की पुनर्स्थापना पर ज़ोर दिया

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि आम सहमति से निर्णय लेने की प्रक्रिया को पुन: मज़बूत करने के लिए विश्वास को फिर से बनाना ज़रूरी है। इस पर कोई समझौता नहीं हो सकता और यह विश्व व्यापार संगठन की नींव है। श्री गोयल ने यह बात कैमरून में विश्व व्यापार संगठन के 14वें मंत्रिस्तरीय सम्मेलन में...

मार्च 28, 2026 10:46 पूर्वाह्न

views 54

DGCA ने जोखिमों को कम करने और VVIP यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दिशानिर्देश जारी किए

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय-डीजीसीए ने मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और राज्यपाल सहित वीवीआईपी यात्रियों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए विमान संचालकों के लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं। डीजीसीए ने कहा कि ये दिशानिर्देश वीवीआईपी यात्रियों को ले जाने वाले गैर-निर्धारित विमान और हेलीकॉप्टर संचालकों पर लागू होते ह...

मार्च 28, 2026 10:41 पूर्वाह्न

views 74

ऑस्ट्रिया सरकार 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया उपयोग पर प्रतिबंध लगाएगी

ऑस्ट्रिया के सत्तारूढ़ गठबंधन सरकार ने 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने की योजना की घोषणा की है। चांसलर क्रिश्चियन स्टॉकर के कार्यालय में डिजिटलीकरण के लिए जिम्मेदार अधिकारी ने कहा कि मसौदा विधेयक जून के अंत तक तैयार कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आयु सत्...

मार्च 28, 2026 10:32 पूर्वाह्न

views 150

प्रधानमंत्री मोदी कल 11 बजे ‘मन की बात’ कार्यक्रम में अपने विचार साझा करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल सुबह 11 बजे आकाशवाणी के 'मन की बात' कार्यक्रम में देश और विदेश के लोगों से अपने विचार साझा करेंगे। यह मासिक रेडियो कार्यक्रम की 132वी कड़ी होगी। कार्यक्रम का प्रसारण आकाशवाणी और दूरदर्शन के समूचे नेटवर्क, एआईआर न्यूज़ वेबसाइट और न्यूज़ऑनएयर मोबाइल ऐप पर किया जाएगा। इसका...

मार्च 28, 2026 10:31 पूर्वाह्न

views 69

अमरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प का सऊदी अरब-इज़राइल संबंध सामान्य करने पर जोर

अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि ईरान में युद्ध समाप्त होने के बाद सऊदी अरब और इज़राइल के लिए संबंध सामान्य करने का समय आ गया है। राष्ट्रपति ट्रम्प मियामी में एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। ट्रम्प अपने अब्राहम समझौते के प्रयासों के तहत पश्चिम एशिया की दो सबसे बड़ी शक्तियों, इज़राइल और ...

मार्च 28, 2026 10:26 पूर्वाह्न

views 218

दिल्ली सरकार ने प्रसार भारती के साथ एक MoU पर हस्ताक्षर करके मीडिया क्षेत्र को मज़बूत करने की पहल की

दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी को एक वैश्विक केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए प्रसार भारती के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करके मीडिया और मनोरंजन क्षेत्र को मज़बूत करने की दिशा में एक कदम उठाया है। इस समझौते को कल नई दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के दौरान भारत मंडपम में दिल्ली ...

मार्च 28, 2026 8:39 पूर्वाह्न

views 80

जी-7 बैठक में विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने वैश्विक आर्थिक सुरक्षा के लिए नौवहन की स्वतंत्रता पर बल दिया

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने फ्रांस में जी-7 विदेश मंत्रियों की बैठक के दौरान वैश्विक आर्थिक सुरक्षा के लिए नौवहन की स्वतंत्रता के महत्व पर बल दिया। एक सोशल मीडिया पोस्ट में, डॉ. जयशंकर ने कहा कि बैठक के दौरान, उन्होंने महत्वपूर्ण खनिजों पर इनकी मूल्य शृंखला के साथ सहयोग बढ़ाने के लिए चल रहे कदमों...

मार्च 28, 2026 8:03 पूर्वाह्न

views 81

ईरान के साथ युद्ध में थल सेना की जरूरत नहीं: अमरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो

अमरीका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा है कि ईरान के साथ युद्ध में सफलता पाने के लिए अमरीका को थल सेना की जरूरत नहीं पड़ेगी । उन्होंने कहा कि यह युद्ध कुछ हफ्तों में ही खत्म हो जाएगा। पेरिस में जी7 विदेश मंत्रियों की बैठक के बाद रुबियो ने कहा कि अमरीकी अभियान तय समय से आगे बढ़ रहा है और बिना कि...