सितम्बर 2, 2023 4:38 अपराह्न

views 32

एक देश-एक चुनाव की पहल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दूरदर्शी सोच का परिणाम–मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि एक देश-एक चुनाव की पहल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दूरदर्शी सोच का परिणाम है। श्री धामी ने राष्ट्र हित में यह व्यवस्था लागू होना जरूरी बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द की अध्यक्षता में कमेटी गठित होना एक बड़ी बात है और उनका लंबा अनु...

सितम्बर 2, 2023 4:37 अपराह्न

views 27

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में ग्लोबल इन्वेस्टर समिट से जुड़ी वेबसाइट और लोगो को लॉन्च किया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून में ग्लोबल इन्वेस्टर समिट से जुड़ी वेबसाइट और लोगो को लॉन्च किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में उद्योगों को बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का प्रयास प्रदेश में अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध कराना है। श्री धाम...

सितम्बर 2, 2023 4:34 अपराह्न

views 30

चमोली जिले के विकासखण्ड देवाल के तहत नन्दादेवी राजजात स्थल पंचायती चौक वाण के सौन्दर्यीकरण और विस्तारीकरण के लिए 1 करोड़ रुपये स्वीकृत

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत राज्यभर की विभिन्न योजनाओं को वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री ने चमोली जिले के विकासखण्ड देवाल के तहत नन्दादेवी राजजात स्थल पंचायती चौक वाण के सौन्दर्यीकरण और विस्तारीकरण के लिए 1 करोड़ रुपये स्वीकृति किए हैं। साथ ही...

सितम्बर 2, 2023 4:31 अपराह्न

views 36

भारत के मुख्‍यन्‍यायाधीश धनंजय यशवंत चन्‍द्रचूड ने कहा है कि कानून के शासन से ही देश में व्‍यवस्‍था बनी हुई है

भारत के मुख्‍यन्‍यायाधीश धनंजय यशवंत चन्‍द्रचूड ने कहा है कि कानून के शासन से ही देश में व्‍यवस्‍था बनी हुई है। वे आज मिजोरम की राजधानी आइजोल में गुवाहाटी उच्‍चन्‍यायलय की आइजोल पीठ के नए भवन के उद्घाटन अवसर पर बोल रहे थे। उन्‍होंने कहा कि न्‍यायालय विवादों के शान्तिपूर्ण समाधान के पक्षधर ...

सितम्बर 2, 2023 4:30 अपराह्न

views 28

उत्तराखंड में नमामि गंगे योजना के कार्यों को लक्ष्य बनाकर तय समय में पूरा करने के निर्देश

केंद्रीय जल शक्ति राज्यमंत्री विश्वेश्वर टुडु ने नमामि गंगे योजना के कार्यों को लक्ष्य बनाकर तय समय में पूरा करने को कहा है। हरिद्वार में अधिकारियों के साथ बैठक में केंद्रीय राज्यमंत्री ने बताया कि वर्तमान में नमामि गंगे योजना के तहत कुल 55 प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि अर्थ गंगा के तह...

सितम्बर 2, 2023 4:24 अपराह्न

views 36

झारखंड: जमशेदपुर कोर्ट परिसर में अपर जिला और सत्र न्यायाधीश के पेशकार पर हुए जानलेवा हमले के मामले में विशेष सुनवाई हुई

झारखंड उच्च न्यायालय में जमशेदपुर कोर्ट परिसर में अपर जिला और सत्र न्यायाधीश के पेशकार पर हुए जानलेवा हमले के मामले में आज विशेष सुनवाई हुई। मुख्य न्यायाधीश संजय कुमार मिस्र की अदालत ने इस मामले में स्वतः संज्ञान लेते हुए अवकाश के बाद भी सुनवाई की। राज्य के गृह सचिव और पुलिस महानिदेशक अदालत में उपस्...

सितम्बर 2, 2023 4:21 अपराह्न

views 29

रांची, धनबाद और जमशेदपुर के शहरी विकास पर लगभग 100 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे

रांची, धनबाद और जमशेदपुर के शहरी विकास पर लगभग 100 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इस राशि से शहरी क्षेत्रों में 128 योजनाएं शुरू की जाएगी। सचिव सुखदेव की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक में इस योजना को मंजूरी दे दी गई। इसके तहत रांची, धनबाद और मानगो नगर निगम, जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र तथा जुगसलाई नगर...

सितम्बर 2, 2023 4:18 अपराह्न

views 31

उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ आगामी लोकसभा चुनावों के संदर्भ में बैठक की

उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने आज  अपने कार्यालय कक्ष में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ आगामी लोकसभा चुनावों के संदर्भ में बैठक की। उन्होंने बताया कि ईवीएम/वीवीपैट का निरीक्षण 16 सितम्बर 2023 से फागू गोदाम में प्रातः 9 बजे से शाम 7 बजे तक किया जाएगा और निरीक्षण के दौरान भारत निर्वाचन आयोग...

सितम्बर 2, 2023 4:07 अपराह्न

views 46

1 सितम्बर 2023 से पोषण अभियान की हुई शुरुआत

बाल विकास परियोजना अधिकारी सुन्नी हरीश कुमार शर्मा ने बताया कि 1 सितम्बर 2023 से पोषण अभियान की शुरुआत की गई है और हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय बसंतपुर स्थित सुन्नी में तथा कार्यालय के अधीन सभी आंगनवाड़ी केंद्रों में पोषण माह मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष र...

सितम्बर 2, 2023 3:18 अपराह्न

views 31

रांची के उपायुक्त-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने चुनाव की चल रही तैयारियों को लेकर बैठक की

रांची के उपायुक्त-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने आगामी चुनाव की चल रही तैयारियों को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। उन्होंने तमाड़, मांडर, सिल्ली, खिजरी, रांची, हटिया और कांके विधानसभा क्षेत्र में पड़ने वाले मतदान केंद्रों के नाम, भवन और स्थल परिवर्तन को लेकर राजनीतिक दलों से सुझाव म...