नवम्बर 29, 2026 11:04 पूर्वाह्न

views 3

जम्मू-कश्मीर सरकार ने जम्मू-कश्मीर राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय की स्थापना की अधिसूचना जारी की

जम्मू-कश्मीर सरकार ने जम्मू-कश्मीर राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय की स्थापना की अधिसूचना जारी कर दी है। इसका मुख्यालय और मुख्य परिसर बुडगाम में और एक अन्य परिसर जम्मू में स्थित होगा। जम्मू-कश्मीर राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय अधिनियम 30 नवंबर, 2026 से प्रभावी होगा। विश्वविद्यालय की स्थापना जम्मू-कश्मीर...

नवम्बर 29, 2026 10:59 पूर्वाह्न

views 6

अफगानिस्‍तान: कुनार प्रांत में एक स्‍कूल के नजदीक विस्‍फोट में दस छात्रों की मौत, 110 घायल

अफगानिस्‍तान में कल कुनार प्रांत में एक स्‍कूल के नजदीक विस्‍फोट में दस विद्यार्थियों की मृत्‍यु हो गई और 110 घायल हो गए। घायलों में से पन्‍द्रह लोग अभी अस्‍पताल में है, जबकि बाकि लोगों को उपचार के बाद छुट्टी मिल गई। प्रारम्भिक जांच में पाया गया कि नजदीकी खनन कम्‍पनियों के विस्‍फोटक डीपो में लापरवाह...

नवम्बर 29, 2026 9:13 पूर्वाह्न

views 42

हॉकी: भारत ने महिला एशियाई चैम्पियन ट्रॉफी का खिताब जीतकर बरकरार रखी बादशाहत

मौजूदा चैम्पियन भारत ने महिला एशियाई चैम्पियन ट्रॉफी का खिताब बरकरार रखा है। भोपाल में कल फाइनल में भारत ने चीन को तीन-एक से हराकर रिकॉर्ड चौथी बार यह खिताब जीता है। हॉफ टाइम तक चीन ने एक-शून्‍य की बढ़त बनाई हुई थी। दूसरे हॉफ में भारत ने दमदार वापसी करते हुए लगातार तीन गोल दागकर जीत हासिल कर ली। भार...

नवम्बर 29, 2026 9:13 पूर्वाह्न

views 18

इस्राइल के पीएम बेन्‍यामिन नेतन्याहू ने प्रस्तावित राष्ट्रीय एकता सरकार में बारी-बारी से प्रधानमंत्री के रूप में काम करने की पेशकश की

इस्राइल के प्रधानमंत्री बेन्‍यामिन नेतन्याहू ने प्रस्तावित राष्ट्रीय एकता सरकार में बारी-बारी से प्रधानमंत्री के रूप में काम करने की पेशकश की है। इससे विपक्ष के नेता गादी आइज़ेनकोट को प्रधानमंत्री बनने का अवसर मिल सकेगा। सोशल मीडिया पर श्री नेतन्याहू ने कहा कि वे इस सिद्धांत को छोड़ने के लिए तैयार ह...

नवम्बर 29, 2026 9:10 पूर्वाह्न

views 19

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी से पास होने वाले कैडेटों को भारत का सुरक्षा कवच बताया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी से पास होने वाले कैडेटों को भारत का सुरक्षा कवच बताया है। उन्होंने कहा कि कैडेटों की शक्ति, अनुशासन और समर्पण देश की सीमाओं के साथ-साथ स्कूलों, अस्पतालों और अन्य संस्थानों की भी रक्षा करेगा। श्री राजनाथ सिंह ने पुणे के खड़कवासला स्थित एनडीए में 151व...

नवम्बर 29, 2026 9:03 पूर्वाह्न

views 32

गोवा में आयोजित 57वां भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव संपन्न हुआ

57वां भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव कल शाम गोवा में संपन्न हो गया। समारोह में गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम के अध्यक्ष जी. कृष्णकुमार, महोत्सव के निदेशक आशुतोष गोवारिकर और कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। सर्वश्रेष्ठ फिल्म का प्रतिष्ठित गोल्डन पीकॉक पुरस्कार तियागो गुए...

नवम्बर 29, 2026 8:18 पूर्वाह्न

views 25

पंजाब पुलिस की टीम ने सुरजीत ट्रॉफी के लिए खेली जा रही हॉकी प्रतियोगिता का खिताब जीता

पंजाब पुलिस की टीम ने सुरजीत ट्रॉफी के लिए खेली जा रही हॉकी प्रतियोगिता का खिताब जीत लिया है। जालंधर में फाइनल में पंजाब पुलिस ने भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक- कैग, दिल्‍ली की टीम को पैनल्‍टी शूटआउट में सात-छह से पराजित किया। पंजाब पुलिस की टीम ने सातवीं बार यह ट्रॉफी जीती है। भारतीय हॉकी और...

नवम्बर 29, 2026 7:29 पूर्वाह्न

views 32

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु तीन दिवसीय दौरे पर कल मिजोरम की राजधानी आइजोल पहुंचीं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु तीन दिवसीय दौरे पर कल मिजोरम की राजधानी आइजोल पहुंचीं। लेंगपुई हवाई अड्डे पर राज्यपाल विजय कुमार सिंह, मुख्यमंत्री लालदुहोमा, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री वनलालथलाना, मुख्य सचिव खिल्ली राम मीणा और पुलिस महानिदेशक शरद अग्रवाल ने उनका स्वागत किया। राष्ट्रपति आज केलसिह स्थित ...

नवम्बर 29, 2026 7:20 पूर्वाह्न

views 47

आज नई दिल्ली में डॉ. भूपेन हजारिका की जन्मशताब्दी समारोह के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे पीएम नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नई दिल्ली में डॉ. भूपेन हजारिका की जन्मशताब्दी समारोह के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री जनसमूह को संबोधित भी करेंगे। डॉ. भूपेन हजारिका का जन्म 8 सितंबर 1926 को असम के सदिया में हुआ था। असम के सांस्कृतिक इतिहास में उनका विशेष स्थान है। उन्हें स्न...

नवम्बर 29, 2026 8:22 पूर्वाह्न

views 52

आज सुबह 11 बजे आकाशवाणी पर ‘मन की बात’ के माध्यम से लोगों के साथ अपने विचार साझा करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे आकाशवाणी पर मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के माध्यम से देश-विदेश के लोगों के साथ अपने विचार साझा करेंगे। यह इस कार्यक्रम की 140वीं कड़ी होगी। कार्यक्रम का प्रसारण आकाशवाणी और दूरदर्शन के सभी नेटवर्क के अलावा, आकाशवाणी समाचार की न्यूज़ की वेबसाइट और न्यूज...