मार्च 28, 2026 10:41 पूर्वाह्न

printer

ऑस्ट्रिया सरकार 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया उपयोग पर प्रतिबंध लगाएगी

ऑस्ट्रिया के सत्तारूढ़ गठबंधन सरकार ने 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने की योजना की घोषणा की है। चांसलर क्रिश्चियन स्टॉकर के कार्यालय में डिजिटलीकरण के लिए जिम्मेदार अधिकारी ने कहा कि मसौदा विधेयक जून के अंत तक तैयार कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आयु सत्यापन के आधुनिक तरीकों का इस्तेमाल किया जाएगा जिससे उपयोगकर्ता अपनी गोपनीयता का सम्मान करते हुए अपनी आयु सत्यापित कर सकेंगे।
 
ऑस्ट्रेलिया 2024 में इस दिशा में पहल करते हुए 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को हानिकारक सामग्री और अत्यधिक स्क्रीन समय से बचाने के उद्देश्य से सोशल मीडिया से प्रतिबंधित करने वाला पहला देश था। इंडोनेशिया में भी इसी तरह का प्रतिबंध जल्द ही लागू होने वाला है। यूरोप में, फ्रांस के सांसदों ने जनवरी में 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगाने वाले विधेयक को मंजूरी दे दी, जिससे सितंबर में अगले शैक्षणिक वर्ष की शुरुआत में यह उपाय लागू होने का मार्ग प्रशस्त हो गया। स्पेन ने पिछले महीने 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगाने की योजना की घोषणा की। 
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला