मार्च 31, 2026 8:50 अपराह्न

printer

ऑस्ट्रेलिया में नियामक संस्था 16 वर्ष से कम आयु के बच्चों की सुरक्षा पर सोशल मीडिया मंचों के खिलाफ अदालत जाने पर विचार में

ऑस्ट्रेलिया में ऑनलाइन मामलों संबंधी नियामक संगठन, ऐसे सोशल मीडिया मंचों के खिलाफ अदालत में जाने पर विचार कर रहा है, जो 16 वर्ष से कम आयु के बच्चों को मोबाइल से दूर रखने के लिए पर्याप्त उपाय नहीं कर रहे हैं। विशेषज्ञों के अनुसार ऑस्ट्रेलिया में अदालतें यह तय कर सकती हैं कि कानून के अंतर्गत सोशल मीडिया मंच इस प्रवृत्ति को रोकने के लिए किस तरह के उपाय कर सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया की संचार मंत्री अनिका वेल्स ने कहा है कि ऐसे पांच सोशल मीडिया मंचों का पता चला हैं जो जान-बूझ कर ऑस्ट्रेलिया के कानूनों का पालन नहीं कर रहे हैं।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला