ऑस्ट्रेलिया की साइबर रक्षा रिपोर्ट में उभरते खतरों और रणनीतिक प्रतिवादों पर प्रकाश डाला गया

ऑस्ट्रेलिया में साइबर अपराध के मामले बढ़ते जा रहे हैं। आज जारी एक सरकारी रिपोर्ट के अनुसार, पिछले वर्ष लगभग आधे ऑस्ट्रेलियाई इंटरनेट उपयोगकर्ता साइबर अपराध का शिकार हुए। ऑस्ट्रेलियन इंस्टीट्यूट ऑफ क्रिमिनोलॉजी (एआईसी) ने 10 हजार से अधिक उपयोगकर्ताओं का सर्वेक्षण किया, जिनमें से 47.4 प्रतिशत ने पिछले 12 महीनों में साइबर अपराध का शिकार होने की बात कही, और 63.9 प्रतिशत ने कहा कि उन्होंने कम से कम एक बार इसका सामना किया है। कई साइबर घोटालों में नकली विक्रेता शामिल थे जो उपयोगकर्ताओं को भुगतान करने या व्यक्तिगत जानकारी का खुलासा करने के लिए धोखा देते थे। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता बढी है और इससे बचने के लिए लोग मजबूत या विशिष्ट पासवर्ड का उपयोग कर रहे हैं। ये निष्कर्ष ऐसे समय में सामने आए हैं जब ऑस्ट्रेलिया 10 दिसंबर से 16 साल से कम उम्र के बच्चों पर यू ट्यूब जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का उपयोग करने पर प्रतिबंध लगाने जा रहा है।