अगस्त 28, 2025 5:50 अपराह्न | Australian Government

printer

ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने 500 टैरिफ खत्‍म करने की घोषणा की

ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने पांच सौ और टैरिफ खत्‍म करने की घोषणा की है। इन बाधाकारी टैरिफ को समाप्‍त करने से मुक्त व्यापार को बढावा मिलेगा। वित्त मंत्री जिम चाल्मर्स, व्यापार मंत्री डॉन फैरेल और उद्योग तथा नवाचार मंत्री टिम आयर्स ने आज कैनबरा में इसकी घोषणा की। टायर, वाइन ग्लास और टेलीविजन सहित अन्‍य वस्तुओं पर लगे छोटे टैरिफ हटाये जाएंगे।

वित्त मंत्री चाल्मर्स ने कहा कि बाधाकारी टैरिफ अक्सर फायदे से ज़्यादा नुकसान पहुँचाते हैं। उन्होंने कहा कि इन्हें हटाने से व्यवसायों को अनुपालन लागत में सालाना 32 मिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर से अधिक की बचत होगी। सरकार ने वर्ष 2024 में कुछ सब्जियों, रेफ्रिजरेटर और रबर सहित सामानों पर लगे चार सौ 57 बाधाकारी टैरिफ खत्‍म कर दिये थे।