फ़रवरी 22, 2025 8:03 पूर्वाह्न

printer

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी क्रिकेट में पाकिस्तान के लाहौर में ऑस्ट्रेलिया का सामना इंग्लैंड से होगा

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी क्रिकेट में, आज पाकिस्तान के लाहौर में ऑस्ट्रेलिया का सामना इंग्लैंड से होगा। मैच भारतीय समय के अनुसार दोपहर बाद ढाई बजे शुरू होगा।

 

    प्रतियोगिता में कल, दक्षिण अफ्रीका ने कराची में अफगानिस्तान को 107 रन से हराकर अपने अभियान की शुरुआत की। पहले बल्‍लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने निर्धारित 50 ओवर में 6 विकेट पर 315 रन तक बनाए।  रियान रिकल्‍टन ने शानदार एक सौ तीन रन की पारी खेली।

 

    जवाब में अफगानिस्तान की पूरी टीम तेतालिस ओवर और तीन गेंद में केवल 208 रन ही बना पाई। दक्षिण अफ्रीका के कगिसो रबाडा ने तीन, लु्ंगी एंगिडी और वियान मुल्‍डर ने दो-दो विकेट लिए। रिकेल्टन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला