जनवरी 11, 2026 7:33 अपराह्न | Australia

printer

ऑस्ट्रेलिया: दक्षिण-पूर्वी ऑस्ट्रेलिया में जंगल की आग के कारण 1 व्यक्ति की मौत

ऑस्ट्रेलिया में दक्षिण-पूर्वी ऑस्ट्रेलिया में जारी जंगल की आग के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई है और लगभग 300 घर तथा इमारतें जलकर राख हो गई हैं। अधिकारियों ने बताया कि विक्टोरिया राज्‍य और न्यू साउथ वेल्स के कुछ हिस्सों में लगभग तीन लाख पचास हजार हेक्टेयर क्षेत्र आग से प्रभावित हुआ है। विक्टोरिया में आपातकाल घोषित कर दिया गया है। हजारों दमकलकर्मी और 70 से अधिक विमान आग को बुझाने में लगे हैं। मेलबर्न के उत्तर में एक गांव में मानव अवशेष मिले हैं, हालांकि पीड़ित की पहचान नहीं हो पाई है। आग के धुएं से मेलबर्न सहित पूरे विक्टोरिया में वायु गुणवत्ता की स्थिति खराब हो रही है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला