दिसम्बर 24, 2025 11:05 पूर्वाह्न

printer

ऑस्ट्रेलिया: बॉन्डी बीच पर सामूहिक गोलीबारी के बाद बंदूक और आतंक-रोधी नियम पारित

ऑस्ट्रेलिया में सबसे अधिक आबादी वाले राज्य न्यू साउथ वेल्स ने बॉन्डी बीच पर सामूहिक गोलीबारी के बाद बंदूक और आतंक-रोधी नियम पारित किए हैं। इन नियमों में बंदूक लेने संबंधी नियमों को सख्त किया गया है और आतंकी प्रतीकों के सार्वजनिक प्रदर्शन पर पाबंदी लगाई गई है।

 

विरोध-प्रदर्शनों को रोकने के लिए पुलिस की शक्तियों को भी बढ़ाया गया है। इस्लामिक स्टेट, हमास या हिजबुल्लाह जैसे प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों के झंडे और प्रतीकों का सार्वजनिक प्रदर्शन गैर-कानूनी घोषित किया गया है। अपराधियों को दो साल तक की जेल या 22 हजार डॉलर का जुर्माना हो सकता है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला