जनवरी 10, 2026 4:52 अपराह्न

printer

ऑस्ट्रेलिया: विक्टोरिया में भीषण जंगल की आग के चलते आपदा घोषित

ऑस्ट्रेलिया के दक्षिण-पूर्वी राज्य विक्टोरिया में भीषण जंगल की आग के चलते आपदा की घोषणा कर दी गई है। यह आग कई क्षेत्रों में फैलती जा रही है, जिससे बड़े पैमाने पर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है और आपातकालीन सेवाओं पर अत्यधिक दबाव पड़ रहा है।

भीषण आग के कारण बढ़ते तापमान, तेज हवाओं और लम्‍बे समय तक शुष्‍क मौसम की स्थिति को देखते हुए अधिकारियों ने कल यह घोषणा की।कई कस्बों में आपातकालीन चेतावनी जारी की गई है और निवासियों को तुरंत अपने जगह छोडने की सलाह दी गई है क्योंकि आग से घरों, बुनियादी ढांचे और वन्यजीवों को खतरा है।

कई राज्यों के दमकलकर्मी, रक्षा कर्मियों और हवाई अग्निशमन इकाइयों के सहयोग से, सैकड़ों कर्मी आग से जूझ रहे हैं। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि अगले कुछ दिनों में स्थिति और बिगड़ सकती है और कुछ आग-प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति को भयावह बताया है।