दिसम्बर 22, 2025 8:58 पूर्वाह्न

printer

ऑस्ट्रेलिया: बॉन्डी बीच पर हुए आतंकी हमले के बाद बुलाया गया संसद का विशेष सत्र

ऑस्ट्रेलिया में, न्यू साउथ वेल्स की संसद ने बॉन्डी बीच पर हुए आतंकी हमले के बाद बंदूक और विरोध प्रदर्शन संबंधी सख्त कानून पारित करने के लिए आज एक विशेष सत्र बुलाया है। इस्लामिक स्टेट से प्रेरित एक पिता और पुत्र ने हनुक्का उत्सव पर गोलीबारी की थी, जिसमें 15 लोगों की मौत तथा दर्जनों घायल हो गए थे।

 

प्रस्तावित कानूनों में लाइसेंस प्राप्त बंदूकधारियों के लिए बंदूकों की संख्या को सीमित करना शामिल है। इसके अलावा, आतंकवादी घटना के बाद एक विशेष अवधि के लिए निर्दिष्ट क्षेत्रों में विरोध प्रदर्शनों को प्रभावी ढंग से प्रतिबंधित करने के लिए भी कानून लाए जा रहे हैं।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला