मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

सितम्बर 26, 2024 8:02 पूर्वाह्न

printer

किसी परमाणु शक्ति सम्पन्न देश के समर्थन से यदि कोई गैर परमाणु शक्ति सम्पन्न देश रूस पर हमला करता है तो उसे संयुक्‍त हमले के रूप में देखा जाएगा: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि कोई भी परमाणु शक्ति सम्पन्न राष्ट्र यदि रूस पर हमला करने वाले देश का समर्थन करता है तो उसे हमले में सहभागी होने के रूप में देखा जाएगा। मास्को में कल रूस की सुरक्षा परिषद की एक बैठक में श्री पुतिन ने घोषणा की कि किसी परमाणु शक्ति सम्पन्न देश के समर्थन से यदि कोई गैर परमाणु शक्ति सम्पन्न देश रूस पर हमला करता है तो ऐसी कार्रवाई को रूसी संघ पर संयुक्‍त हमले के रूप में देखा जाएगा।

 

रूस के सैन्य केंद्रों पर लंबी दूरी तक मार करने में सक्षम पश्चिमी मिसाइलों का यूक्रेन द्वारा उपयोग करने की स्वीकृति हासिल करने की कोशिश के परिदृश्य में यह टिप्पणी की गई है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदीमीर ज़ेलेंस्की ने कहा है कि वे रूस के अंदरूनी क्षेत्रों में दागने के लिए लंबी दूरी तक मार करने में सक्षम हथियारों का उपयोग करने के लिए अमरीका और यूरोप के अपने सहयोगियों से सहमति लेने की कोशिश करेंगे।