फ़रवरी 8, 2025 2:01 अपराह्न

printer

उत्‍तराखण्‍ड में राष्‍ट्रीय खेलों में एथलेटिक्‍स और जिम्‍नास्टिक्‍स स्‍पर्धाओं की शुरुआत हुई

उत्‍तराखण्‍ड में आज राष्‍ट्रीय खेलों में एथलेटिक्‍स और जिम्‍नास्टिक्‍स स्‍पर्धाओं की शुरुआत हुई। देहरादून में दस हजार मीटर की दौड़ में रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। पुरुष वर्ग में हिमाचल प्रदेश के सावन बरवाल ने स्‍वर्ण पदक जीता। महाराष्‍ट्र के किरण म्‍हात्रे को रजत और मध्‍य प्रदेश के विनोद सिहं को कांस्‍य पदक मिला।

 

    महिला वर्ग में महाराष्‍ट्र की संजीवनी जाधव ने पहला स्‍थान प्राप्‍त कर स्‍वर्ण पदक अपने नाम किया। इस स्‍पर्धा में उत्‍तराखण्‍ड के एथलीटों ने रजत और कांस्‍य पदक जीते।

 

    चम्‍पावत में रिवर राफ्टिंग प्रतियोगिता की भी आज शुरुआत हुई।

 

    सेना 39 स्‍वर्ण पदक जीतकर तालिका में शीर्ष पर है। तीस स्‍वर्ण पदकों के साथ कर्नाटक दूसरे स्‍थान पर है।