जुलाई 21, 2024 8:57 अपराह्न | मुंबई बचाव

printer

महाराष्‍ट्र में नवी मुंबई की बेलापुर पहाड़ियों पर आज भारी बरसात के बीच कम से कम 60 लोग फंस गये

 

महाराष्‍ट्र में नवी मुंबई की बेलापुर पहाड़ियों पर आज भारी बरसात के बीच कम से कम 60 लोग फंस गये जिन्‍हें बचाने के लिए दोपहर बाद एक अभियान चलाया गया। नवी मुंबई नगर निगम ने बताया कि अग्नि शमन विभाग, पुलिस और नवी मुंबई आपदा प्रबंधन के कर्मियो को घटनास्‍थल पर भेजा और रस्सियों के सहारे लोगों को बचाया गया।

 

निगम ने बताया कि कुछ लोग तुर्भे क्षेत्र में एक कारखाने के पीछे पानी में फंस गये। उन्‍हें भी बचाने के लिए बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

 

नवी मुंबई में आज भी लगातार चौथे दिन भारी बरसात जारी रही, जिसके कारण  इलाकों में जलभराव हो गया और यातायात प्रभावित रहा।