फ्रांस के मैयट में चक्रवात चिडो के कारण अब तक कम से कम 22 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है और 14 सौ से अधिक लोग घायल हैं। अधिकारियों ने कहा है मलबे में हजारों लोगों की फंसे होने की आशंका है। प्रभावित क्षेत्र के पहुंच से दूर होने के कारण जानमाल के नुकसान का आंकलन करने में कई दिन लगने का अनुमान है। मलबे में फंसे लोगों को निकाला जा रहा है।
संयुक्त राष्ट्र की मानवीय सहायता एजेंसी – ओसीएचए ने कहा कि चिडो चक्रवात के रविवार को मोज़ाम्बिक में पहुंचा था और तब से वहां कम से कम 34 लोगों की मौत हुई है।