भारतीय अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का आज उनके गृह नगर लखनऊ में भव्य स्वागत किया गया। उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और मेयर सुषमा खरकवाल ने चौधरी चरण सिंह हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया। शुभांशु शुक्ला ने अपने स्कूल द्वारा आयोजित विजय परेड़ में भागीदारी की। इसके बाद सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। विजय परेड़ के दौरान स्कूल के विद्यार्थियों और स्थानीय लोगों ने उन पर फूलों की वर्षा की और तिरंगा लहराया। इस अवसर पर उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि शुभांशु ने अपने शहर और देश को गौरवान्वित किया है। लखनऊ में उनके आगमन पर पूरा शहर गर्व का अनुभव कर रहा है।
बाद में आज शाम उत्तर-प्रदेश के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुभांशु शुक्ला को सम्मानित करेंगे।
भारतीय अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का आज उनके गृह नगर लखनऊ में भव्य स्वागत किया गया। उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और मेयर सुषमा खरकवाल ने चौधरी चरण सिंह हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया। शुभांशु शुक्ला ने अपने स्कूल द्वारा आयोजित विजय परेड़ में भागीदारी की। इसके बाद सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। विजय परेड़ के दौरान स्कूल के विद्यार्थियों और स्थानीय लोगों ने उन पर पुष्प वर्षा की और तिरंगा लहराया। ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने अपने सिटी मोंटेसरी स्कूल में विद्यार्थियों को एक अंतरिक्ष यात्री के रूप में अपना कैरियर बनाने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि लक्ष्य हासिल करने के लिए सिर्फ एक गुण, दृढ़ता की आवश्यकता होती है। उन्होंने कहा कि भविष्य उज्जवल है। हमारे पास एक दृष्टिकोण है और 2040 तक चंद्रमा पर उतरने का एक मिशन है।
इस अवसर पर भारतीय डाक विभाग ने शुभांशु शुक्ला के सम्मान में विशेष डाक कवर जारी किया। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि शुभांशु ने अपने शहर और देश को गौरवान्वित किया है। लखनऊ में उनके आगमन पर पूरा शहर गर्व का अनुभव कर रहा है।
बाद में आज शाम उत्तर-प्रदेश के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुभांशु शुक्ला को सम्मानित करेंगे।