तमिलनाडु में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि सोमवार को है। राज्य में तीन गठबंधनों के बीच कड़ा मुकाबला है।
इनमें एआईएडीएमके के नेतृत्व वाला एनडीए, डीएमके के नेतृत्व वाला धर्मनिरपेक्ष लोकतांत्रिक गठबंधन और अभिनेता विजय द्वारा स्थापित तमिलगा वेत्री कज़गम शामिल हैं।
राज्य में 23 अप्रैल को 234 विधानसभा क्षेत्रों के लिए एक ही चरण में चुनाव होंगे। मतगणना 4 मई को होगी।