निर्वाचन आयोग ने आज आगामी विधानसभा चुनावों से पहले असम, केरल और पुद्दुचेरी में तैनात पर्यवेक्षकों की समीक्षा बैठक आयोजित की। असम, केरल और पुद्दुचेरी के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों सहित कुल 282 पर्यवेक्षकों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस बैठक में भाग लिया। बैठक में आयोग ने पर्यवेक्षकों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि चुनाव उत्सवपूर्ण माहौल में, बिना किसी प्रकार की धमकी, हिंसा और प्रलोभन के, निष्पक्ष रूप से संपन्न हों। निर्वाचन आयोग ने आदर्श आचार संहिता के सख्त पालन और उल्लंघन की किसी भी शिकायत पर त्वरित कार्रवाई पर बल दिया। पर्यवेक्षकों को यह भी निर्देश दिया गया कि वे सभी मतदान केंद्रों पर न्यूनतम सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करें। इनमें मोबाइल फोन जमा करने की सुविधा और मतदाता कतारों में बैठने के लिए बेंच शामिल हैं।
News On AIR | अप्रैल 1, 2026 6:17 अपराह्न
विधानसभा चुनाव: निर्वाचन आयोग ने असम, केरल और पुद्दुचेरी में तैनात पर्यवेक्षकों की समीक्षा बैठक आयोजित की