फ़रवरी 25, 2025 7:25 अपराह्न

printer

भारत का विकास इंजन बनेगा असमः अश्विनी वैष्णव

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि असम भारत का विकास इंजन होगा, क्योंकि सरकार इस क्षेत्र के विकास के लिए जमीनी स्तर पर काम कर रही है। गुवाहाटी में ‘एडवांटेज असम निवेश और बुनियादी ढांचा शिखर सम्मेलन’ को संबोधित करते हुए श्री वैष्णव ने कहा कि जांगीरोड का सेमीकंडक्टर प्लांट असम को सेमीकंडक्टर हब में बदल देगा।

 

उन्होंने घोषणा की कि गुवाहाटी में रेलवे स्टेशन की जमीन पर अत्याधुनिक आईटी हब विकसित किया जाएगा। उन्‍होंने बताया कि केंद्र ने दो नई अमृत भारत ट्रेनें, बोडोलैंड क्षेत्र में एक रेल कोच निर्माण इकाई और लामडिंग में एक रेल इंजन पुनर्निर्माण इकाई को मंजूरी दी है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला