जुलाई 5, 2024 7:40 पूर्वाह्न | Assam | Flood

printer

असम: लगातार बारिश से और बढ़ी बाढ़ की समस्या,  21 लाख से अधिक लोग प्रभावित 

 

असम में लगातार बारिश से बाढ़ की स्थिति और भी खराब हो गई है। 29 जिलों में 21 लाख से अधिक लोग बाढ़ से जूझ रहे हैं। राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने बाढ़ प्रभावित मोरीगांव जिले का दौरा किया और लोगों से बातचीत की। राज्यपाल ने मौजूदा स्थिति का भी जायजा लिया और जिला प्रशासन को प्रभावित लोगों की आवश्यकतायें पूरा करने के लिए पर्याप्त व्यवस्था करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने भी स्थिति का जायजा लेने के लिए माजुलीधेमाजी और लखीमपुर का दौरा किया। 

 
 
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला