असम: 9 अप्रैल को प्रस्‍तावित विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार तेज

असम में 9 अप्रैल को प्रस्‍तावित विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार तेज हो गया है। राजनीतिक दल मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के  हरसंभव प्रयास कर रहे हैं।

कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता राहुल गांधी ने आज विश्‍वनाथ में एक रैली में आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी सरकार पिछले चुनाव के दौरान छह समुदायों को अनुसूचित जनजाति का दर्जा देने का वायदा पूरा करने में नाकाम रही है। उन्‍होंने कहा कि सत्‍ता में आने पर कांग्रेस इन समुदायों को अनुसूचित जनजाति का दर्जा देगी। श्री गांधी ने पार्टी के घोषणा-पत्र में किए गए वायदों की चर्चा करते हुए कहा कि चाय बागान के कामगारों की दैनिक मजदूरी बढाकर साढे चार सौ रूपये की जाएगी।

असम के प्रदेश कांग्रेस अध्‍यक्ष गौरव गोगोई ने कहा कि कांग्रेस हमेशा गरीबों के कल्‍याण के लिए काम करती रही है और पार्टी के घोषणापत्र से भी इसकी झलक मिलती है। उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस वोर आसोम यानी ग्रेटर असम के लिए काम करना जारी रखेगी।

उधर, असम के मुख्‍यमंत्री और भाजपा के वरिष्‍ठ नेता हेमंता बिस्वा सरमा ने आज बोंगईगांव जिले में अभयपुरी में एक सभा में कहा कि फिर से सत्‍ता में आने पर भाजपा, प्रदेश के युवाओं के लिए दो लाख रोजगार सृजित करेगी। उन्‍होंने राज्‍य में चलाई जा रही कल्‍याणकारी योजनाओं की चर्चा की।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी कल असम पहुंच रहे हैं। वे भवानीपुर-सोरभोग, होजल और डिब्रूगढ में सभाएं करेंगे।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला