मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार की अध्यक्षता में निर्वाचन आयोग असम में इस वर्ष होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए तैयारियों की समीक्षा के लिए आज गुवाहाटी जायेगा। इस दौरे में निर्वाचन आयुक्त एस.एस. संधू और विवेक जोशी भी शामिल होंगे। तीन दिन के दौरे के दौरान, आयोग राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों और विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ विस्तृत बैठकें करेगा।
News On AIR | फ़रवरी 16, 2026 6:39 पूर्वाह्न
असम: विधानसभा चुनावों की तैयारियों की समीक्षा के लिए मुख्य चुनाव आयुक्त की अध्यक्षता में गुवाहाटी जाएगी टीम