अक्टूबर 28, 2024 8:22 अपराह्न

printer

एशियन हॉकी चैंपियनशिप की ट्राफी गौरव यात्रा का दरभंगा, सहरसा और मधुबनी में आयोजन

नालंदा जिले के राजगीर में 11 नवंबर से होने वाली महिला एशियन हॉकी चैंपियनशिप प्रतियोगिता को लेकर विभिन्न जिलों में ट्राफी गौरव यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। चैंपियनशिप की ट्राफी के साथ खिलाड़ियों का दल आज दरभंगा, मधुबनी और सहरसा से होकर गुजरा। संबंधित जिलों के जिलाधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने गौरव यात्रा के सदस्यों का अभिनंदन किया और शुभकामनाएं  दी।