अप्रैल 11, 2026 7:53 पूर्वाह्न

printer

एशियाई विकास बैंक ने चालू वित्त वर्ष के लिए भारत के विकास पूर्वानुमान को बढ़ाया

एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने चालू वित्त वर्ष 2026-27 के लिए भारत के विकास पूर्वानुमान को साढ़े 6 प्रतिशत से बढ़ाकर 6.9 प्रतिशत कर दिया है। एडीबी के एशियाई विकास आउटलुक के अनुसार मजबूत घरेलू मांग, आसान वित्तपोषण स्थितियों और भारतीय वस्तुओं पर अमरीकी टैरिफ में कमी की वजह से चालू वित्त वर्ष में भारत में विकास मजबूत रहने की उम्मीद है।
 
रिपोर्ट में इस बात का उल्‍लेख किया गया है कि एशिया और प्रशांत क्षेत्र की अधिकांश अर्थव्यवस्थाओं में इस वर्ष और अगले वर्ष कमी आएगी। पश्चिम एशिया में संघर्ष और निरंतर व्यापार अनिश्चितता के कारण इस क्षेत्र में आर्थिक विकास दर पिछले वर्ष के 5.4 प्रतिशत से घटकर इस और अगले वर्ष में 5.1 प्रतिशत रहने की उम्मीद है।
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला