चीन में एशिया बैडमिंटन चैम्पियनशिप में आयुष शेट्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आज पहले दौर में विश्व के 7वें नम्बर के खिलाड़ी ली शी फेंग को लगातार सेटो में 21-13, 21-16 से हराया। यह मैच 50 मिनट से कुछ अधिक समय तक चला। शेट्टी का अगला मुकाबला ताइवान के खिलाड़ी ची यू जेन से होगा।
मिक्सड डबल्स में, भारत की तनीशा क्रास्टो और ध्रुव कपिला की जोड़ी ने थाईलैंड के फुवानत होर्बनलुकिट और बेन्यापा ऐम्सार्ड को कड़े मुकाबले में हराया।
पुरुष सिंगल्स में एच. एस. प्रणॉय का मुकाबला वियतनाम के गुयेन हाई डांग से होगा। पीवी सिंधु और लक्ष्य सेन भी आज अपने अभियान की शुरुआत करेंगे।