फ़रवरी 3, 2025 8:07 अपराह्न

printer

देश में 28 जनवरी तक 30.58 करोड़ से अधिक असंगठित-श्रमिकों ने ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण कराया

देश में 28 जनवरी तक 30 दशमलव 58 करोड़ से अधिक असंगठित श्रमिकों ने ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण कराया है। श्रम और रोजगार मंत्रालय ने बताया है कि वर्ष 2024 में, 1 जनवरी से 31 दिसंबर तक, ई-श्रम पोर्टल पर 1 दशमलव 23 करोड़ से अधिक पंजीकरण दर्ज किया गया। इसमें प्रति दिन 33 हजार 700 पंजीकरण दर्ज किये गये।

 

मंत्रालय ने बताया कि विभिन्न मंत्रालयों और विभागों की 12 योजनाओं को पोर्टल के साथ एकीकृत किया गया है, जिसे 22 भारतीय भाषाओं में देखा जा सकता है। मंत्रालय ने आधार से जुड़े असंगठित श्रमिकों के राष्ट्रीय डेटाबेस के निर्माण के लिए 26 अगस्त 2021 को पोर्टल शुरु किया था।

 

इसका उद्देश्य असंगठित श्रमिकों के लिए एक ही स्थान पर समाधान प्रदान करना है।