जनवरी 25, 2025 3:35 अपराह्न

printer

मेलबर्न में ऑस्‍ट्रेलियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट के महिला सिंगल्‍स के फाइनल में आज अरेना सबालेंका का मुकाबला मेडीसन कीज के बीच

मेलबर्न में ऑस्‍ट्रेलियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट के महिला सिंगल्‍स के फाइनल में आज विश्‍व की नंबर एक खिलाड़ी और मौजूदा चैंपियन बेलारूस की अरेना सबालेंका का मुकाबला अमरीका की मेडीसन कीज के बीच जारी है।
पुरूष डबल्‍स के फाइनल में आज ही ब्रिटेन के हेनरी पैटन और फिनलैंड के हैरी हेलियोवारा की जोड़ी का सामना इटली के साइमोन बोलेली और एन्‍ड्रि‍या वावासोरी की जोड़ी से होगा।

पुरूष सिंगल्‍स के फाइनल में कल वर्तमान चैंपियन और शीर्ष वरीयता प्राप्‍त इटली के जैनिक सिनर का मुकाबला दूसरी वरीयता प्राप्त जर्मनी के अलेक्‍जेंडर ज्‍वेरेव होगा।

महिला डबल्‍स के फाइनल में कल लाटविया की जेलेना ओस्‍टापेंको और ताईवान की शीह सु वेई की जोड़ी का सामना अमरीका की टेलर टाउनसेंड और चेक गणराज्‍य की कटेरीना सिन‍ियाकोआ की जोड़ी से होगा।