अरुणाचल प्रदेश में लगातार वर्षा जारी है। मूसलाधार वर्षा के कारण भूस्खलन और बाढ़ के कारण कई अंदरूनी इलाकों में सड़कें बाधित होने की खबर है। पापुम पारे जिले के दोईमुख इलाके में यातायात बाधित होने के कारण सवेरे से यात्री फंसे हुए हैं।
मौसम विभाग ने अरुणाचल प्रदेश के पापुम पारे और कुरुंग कुमे जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने नौ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट और शेष जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग ने अगले पांच दिन में राज्य में भारी वर्षा होने की संभावना जताई है। साथ ही अलग-अलग स्थानों पर बिजली चमकने और अत्यधिक वर्षा होने का अनुमान व्यक्त किया है।