जून 15, 2024 12:58 अपराह्न

printer

अरुणाचल प्रदेश: चांगलांग उत्तर से विधायक टेसम पोंगटे को सर्वसम्मति से चुना गया आठवीं विधानसभा का अध्यक्ष

अरुणाचल प्रदेश में चांगलांग उत्तर से विधायक टेसम पोंगटे को सर्वसम्मति से आठवीं विधानसभा का अध्यक्ष चुना गया है। विधानसभा का विशेष सत्र अध्यक्ष के चुनाव के साथ शुरू हुआ। अंतरिम अध्‍यक्ष निनॉन्ग एरिंग ने टेसम पोंगटे को राज्य विधानसभा के अध्यक्ष के रूप में निर्विरोध चुने जाने की घोषणा की क्योंकि इस पद के लिए कोई अन्य नामांकन प्राप्त नहीं हुआ था।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला