भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण के अरुणाचल प्रदेश क्षेत्रीय केंद्र के शोधकर्ताओं के एक दल ने अरुणाचल प्रदेश के पश्चिम कामेंग जिले के मंडला क्षेत्र में पौधे की एक नई प्रजाति की खोज की है। इसे पेट्रोकोस्मिया अरुणाचलेंस नाम दिया गया है।
पेट्रोकोस्मिया अरुणाचलेंस नामक पौधे का पहली बार भारत में पता चला है। इस पौधे की खोज से अरुणाचल प्रदेश में पाए जाने वाले पौधों की उल्लेखनीय विभिन्नता का पता चलता है।
नॉर्डिक जर्नल ऑफ बॉटनी में संबंधित पौधों के बारे में विस्तृत अनुसंधान किया गया है। डॉ. कृष्णा चाउलु के नेतृत्व में इस पौधे की खोज की गई है। इस अनुसंधान दल में एपीआरसी, ईटानगर के अक्षत शेनॉय और अजीत रॉय भी शामिल थे।