आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस-एआई पूरी दुनिया में स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र को नया रूप दे रही है। हाल ही में दिल्ली में संपन्न इंडिया एआई इम्पैक्ट प्रदर्शनी में, प्रदर्शकों ने प्रारंभिक रोग पहचान, सटीक उपचार और स्मार्ट सर्जरी के उद्देश्य से अत्याधुनिक नवाचारों का अनावरण किया। एआई-आधारित ये समाधान उन्नत प्रौद्योगिकी के माध्यम से देश के स्वास्थ्य सेवा बुनियादी ढांचे को बदलने और मजबूत करने का प्रयास हैं।
इसमें, एक निजी कंपनी की संस्थापक संध्या श्रीवास्तव ने कंपनी का पहला उत्पाद, फ्लो गार्ड प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि यह उपकरण स्मार्ट आईवी फ्लूड यानी रोगाडु रहित तरल पदार्थ प्रबंधन को सक्षम करने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का उपयोग करता है। सुश्री श्रीवास्तव ने शिखर सम्मेलन की प्रशंसा करते हुए कहा कि इसमें प्रारंभिक चरण के स्टार्टअप्स को व्यापक प्रदर्शन और बड़ा अवसर मिला है।