अप्रैल 9, 2026 6:31 पूर्वाह्न

printer

नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा और उनकी पत्नी तथा पूर्व विदेश मंत्री डॉ. आरजू राणा देउबा के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी

नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा और उनकी पत्नी तथा पूर्व विदेश मंत्री डॉ. आरजू राणा देउबा के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। अवैध संपत्ति के अधिग्रहण की जांच के सिलसिले में मनी लॉन्ड्रिंग जांच विभाग के अनुरोध पर न्यायाधीश महेंद्र खड़का की पीठ द्वारा अनुमोदन के बाद कल वारंट जारी किए गए।

जेन-जी आंदोलन के दौरान जब देउबा के घर में आग लगाई गई थी, तब उनके आवास से बड़ी मात्रा में जले हुए नोटों के टुकड़े बरामद हुए थे। फोरेंसिक जांच में बाद में पुष्टि हुई कि ये टुकड़े असली मुद्रा थे, जिसके बाद व्यापक जांच शुरू की गई। मनी लॉन्ड्रिंग जांच विभाग ने कानूनी मान्यता रिपोर्ट तैयार करने के लिए देउबा के आवास का दौरा किया था।