मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जुलाई 31, 2024 9:05 अपराह्न | केरल-मुख्‍यमंत्री

printer

वायनाड के भूस्खलन प्रभावित इलाकों से बचाए गए लगभग सोलह सौ लोगों को सात राहत शिविरों में रखा गया है- केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन

 

केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कहा है कि वायनाड के भूस्खलन प्रभावित इलाकों से बचाए गए लगभग सोलह सौ लोगों को सात राहत शिविरों में रखा गया है। तिरुवनंतपुरम में उन्होंने कहा कि प्रभावित क्षेत्र से लोगों को निकालने का कार्य तेजी से जारी है। प्रभावित क्षेत्र से आदिवासी परिवारों को भी निकाला जा रहा है और जो लोग बाहर जाने के इच्छुक नहीं हैं, उन्हें खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है।

 

जिले में 82 राहत शिविर खोले गए हैं जहां आठ हजार से अधिक लोगों को रखा गया है। वर्तमान में मुंडक्कई क्षेत्र में राहत कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है, इसके बाद अट्टामाला और चूरलमाला का स्थान है। वायनाड में और अधिक स्‍वास्‍थ्‍य दलों को भेजने की भी व्यवस्था की गई है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला