मार्च 23, 2026 2:40 अपराह्न

printer

राष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण कोष के अंतर्गत केरलम को लगभग 312 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए: निर्मला सीतारमण

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि राष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण कोष के अंतर्गत केरलम को लगभग 312 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। हालांकि, राज्य सरकार ने इस निधि का उपयोग नहीं किया है। लोकसभा में पूरक प्रश्नों का उत्तर देते हुए श्रीमती सीतारामन ने कहा कि इस निधि की अगली किस्त तभी जारी की जाएगी जब संबंधित राज्य सरकार उपयोगिता प्रमाण पत्र प्रस्तुत करेगी।

 

उन्होंने कहा कि वायनाड के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में जोखिम न्यूनीकरण परियोजनाओं के लिए 72 करोड़ रुपये तथा तिरुवनंतपुरम के शहरी बाढ़ जोखिम प्रबंधन कार्यक्रम के लिए करीब 222 करोड़ रुपये आवंटित किए गए थे।