ओडिशा के पुरी में आज लगभग 10 लाख श्रद्धालु विश्व प्रसिद्ध वार्षिक रथ यात्रा के दौरान रथों पर सवार देवताओं के दर्शन के लिए एकत्र हुए। इस प्रसिद्ध उत्सव के दौरान भगवान जगन्नाथ और उनके बड़े भाई बलभद्र और छोटी बहन देवी सुभद्रा पुरी जगन्नाथ मंदिर से निकल कर दर्शन देते हैं।
तीन सुसज्जित रथों को देवताओं की मौसी के घर गुंडिचा मंदिर ले जाने के लिए आज दोपहर पुरी जगन्नाथ मंदिर से ग्रैंड रोड तक ले जाया गया। वे गुंडिचा मंदिर में नौ दिन तक प्रवास करेंगे।